लाइव न्यूज़ :

VIDEO: हाइवे पर गाड़ी चलाते हुए सो गए थे 'रामायण' के 'लक्ष्मण', फिर आंख खुली तो....

By अमित कुमार | Updated: May 10, 2020 10:16 IST

भगवान राम के जीवन पर आधारित “रामायण” का पहली बार दूरदर्शन पर 1987 में प्रसारण किया गया था और इसे बेहद लोकप्रियता मिली थी। इसके बाद साल 2020 में लॉकडाउन की वजह से इसका प्रसारण दोबारा किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देलक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले सुनील लहरी हर एपिसोड के बाद लोगों से उस एपिसोड से जुड़ी पुरानी बातों का जिक्र करते हैं। सुनील ने इस घटना की जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट कर लोगों को दी।

दूरदर्शन के बाद रामानंद सागर का प्रतिष्ठित धारावाहिक 'रामायण' का एक बार फिर पुन: प्रसारण किया जा रहा है। स्टार प्लस पर हर शाम साढ़े सात बजे से इसको प्रसारित किया जा रहा है। लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले कलाकार सुनील लहरी 'रामायण' के दोबारा प्रसारण से सबसे खुश दिखाई दे रहे हैं। वह लगातार सोशल मीडिया के जरिए लोगों के साथ अपने काम का अनुभव शेयर करते रहते हैं।

लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले सुनील लहरी हर एपिसोड के बाद लोगों से उस एपिसोड से जुड़ी पुरानी बातों का जिक्र करते हैं। सुनील लहरी ने बताया कि कैसे एक बार वह शूटिंग से थककर गाड़ी ड्राइव करते समय सो गए थे। दरअसल, सुनील ने इस घटना की जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट कर लोगों को दी। लक्ष्मण 'रामायण' की शूटिंग से जुड़ी कई बातों का जिक्र पहले भी करते रहे हैं।  

सुनील ने कहा, 'रामायण के शूट के लिए मुझे बॉम्बे से मडगांव के लिए सुबह 5 बजे निकला था। उस दिन मुझे एक और शूटिंग करनी थी लिहाजा मैंने सागर साहब से रिक्वेस्ट की थी कि मुझे जल्दी छोड़ दें। पर शूटिंग करते-करते काफी समय लग गया। प्रैक्टिकली 24 घंटे तक नहीं सो पाने के कारण मेरी आंखें भारी हो रही थी। मैं शूट से सुबह 3 बजे फ्री हो पाया।'

उन्होंने आगे कहा, 'बॉम्बे के लिए निकलते समय हाईवे पर पता नहीं कब मुझे नींद आ गई। मेरी आंख खुली तो मैं अपनी गाड़ी के साथ एक खेत में था। वो तो भगवान की कृपा थी कि मुझे चोट नहीं लगी और मैं सुरक्षित था। इसके बाद मैं गाड़ी को लेकर हाईवे पर आया और नजदीक के एक रेस्टोरेंट में जाकर मुंह हाथ धोकर बॉम्बे के लिए निकला।' 

टॅग्स :सुनील लहरीरामायणरामानंद सागरअरुण गोविलबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!