लाइव न्यूज़ :

जब काम नहीं मिलने से परेशान होकर एक्टिंग छोड़ना चाहते थे इरफान खान, फिर दोस्त की इस बात से जीत लिया नेशनल अवॉर्ड

By अमित कुमार | Updated: April 29, 2020 21:46 IST

53 साल की उम्र में तीन दशकों तक सिनेमा में उन्होंने अपने अलग ही अंदाज में कई किरदार जिये और हर किरदार को देखने के बाद लोगों के दिल में यही बात होती कि शायद यह भूमिका उन्हीं के लिये लिखी गयी थी। बात चाहे “लाइफ इन अ मेट्रो” की हो या शेक्सपीयर के नाटक “मैक्बैथ” पर आधारित ‘मकबूल’ की या फिर ‘द लाइफ ऑफ पाई’ की। हर किरदार को उन्होंने जीवंत बना दिया।

Open in App
ठळक मुद्दे इरफान खान अब भले ही हमारे बीच नहीं रहे…लेकिन सिने प्रेमियों के दिलों में वो हमेशा ‘मकबूल’ रहेंगे। अपनी बोलती आंखों से हर संवाद में जान डाल देने वाला वो कलाकार आज हमेशा के लिये खामोश हो गया।

एक्टर इरफान खान का बुधवार को निधन हो गया। इरफान की मौत की खबर सुनकर फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रेटी तक में गम का माहौल है। इरफान खान अब भले ही हमारे बीच नहीं रहे…लेकिन सिने प्रेमियों के दिलों में वो हमेशा ‘मकबूल’ रहेंगे। अपनी बोलती आंखों से हर संवाद में जान डाल देने वाला वो कलाकार आज हमेशा के लिये खामोश हो गया। हिंदी फिल्म जगत से लेकर हॉलीवुड तक अपनी दमदार अदाकारी से दिलों को जीतने वाले इस कलाकार का इस तरह जाने की उम्मीद शायद किसी ने भी नहीं की होगी। 

बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्में देने वाले इरफान के पास एक समय करने के लिए कोई फिल्म नहीं थी। एक इंटरव्यू के दौरान पुराने दिनों को याद करते हुए इरफान ने बताया था कि वह फिल्में नहीं मिलने के कारण मुंबई छोड़कर जाना चाहते थे। 

ऐसे में इरफान के करीबी दोस्त तिग्मांशु धूलिया ने उन्हें संभाला और काम मिलने का भरोसा दिलाया। तिग्मांशु धूलिया ने इरफान से कहा, 'मुंबई में तुम्हारे लिए कई मंजिले हैं, जिसे तुम्हें पाना है। जब इतना समय रुक गए हो तो कुछ और दिन ठहर जाओ नेशनल अवॉर्ड लेकर जाना। दोस्त की यह बात सुनकर इरफान मुंबई में ही रुक गए। इसके बाद इरफान को उनके दोस्त ने ही फिल्म दी। 

इरफान ने तिग्मांशु धूलिया की फिल्म हासिल में काम किया। इसमें वह निगेटिव रोल में नजर आए। इसके बाद पान सिंह तोमर में भी इन दोनों ने साथ काम किया। इस फिल्म के लिए इरफान को बेस्ट एक्टर के नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया। 

टॅग्स :इरफ़ान खानबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच