लाइव न्यूज़ :

जब इस फिल्म की शूटिंग के वक्त मरते-मरते बचे थे आशीष विद्यार्थी, पुलिसकर्मी ने बचाई थी जान

By अनिल शर्मा | Updated: June 19, 2021 14:28 IST

आशीष को पानी में उतरना था, लेकिन वो ज्यादा गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। वहां मौजूद लोगों को लगा कि यह फिल्म का ही कोई सीन है, इसलिए कोई मदद के लिए नहीं दौड़ा।

Open in App
ठळक मुद्दे'बॉलीवुड डायरी' के वक्त आशीष के साथ हुआ था बड़ा हादसाशॉट के दौरान पानी में डूबने लगे थेपुलिसकर्मी ने बचाई थी जान

आशीष विद्यार्थी (Ashish Vidyarthi ) को बेहतरीन अभिनेता के तौर पर जाना जाता है। साल 1994 में फिल्म द्रोहकाल से हिंदी सिनेमा में कमद रखा। हालांकि उनके अभिनय का करियर साल 1986 में कन्नड़ फिल्म आनंद से हो चुकी थी। आशीष करीब 182 बार फिल्मों में मर चुके हैं। लेकिन एक बार वे असल जिंदगी में भी मौत का सामना कर चुके हैं।

'बॉलीवुड डायरी' के वक्त हुआ था बड़ा हादसा

साल 2014 का अक्टूबर महीना था। उसी साल छत्तीसगढ़ के दुर्ग स्थित महमरा एनीकट पर 'बॉलीवुड डायरी' की शूटिंग कर रहे थे। आशीष को एक शॉट देना था। उन्हें पानी में उतरना था लेकिन उसी वक्त वे डूबने लगे। उस दौरान आशीष विद्यार्थी डूबते-डूबते बचे थे।

पुलिसकर्मी ने बचाई थी जान

बताया जाता है कि आशीष को पानी में उतरना था, लेकिन वो ज्यादा गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। वहां मौजूद लोगों को लगा कि यह फिल्म का ही कोई सीन है, इसलिए कोई मदद के लिए नहीं दौड़ा। तब वहीं ड्यूटी पर तैनात विकास सिंह नाम के पुलिसकर्मी ने उनकी जान बचाई थी। 

आशीष ने राजोशी बरुआ से शादी की है

गौरतलब है कि आशीष विद्यार्थी ने बंगाली सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस रहीं शकुंतला बरुआ की बेटी राजोशी बरुआ से शादी की। राजोशी भी टीवी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने 'सुहानी सी एक लड़की'  जैसे सीरियल्स किए हैं। आशीष और राजोशी का एक बेटा है, जिसका नाम अर्थ है और जो देखने में आशीष की कार्बन कॉपी है। 

आशीष अपने अभिनय के लिए कई राष्ट्रीय पुरस्कार पा चुके हैं। द्रोहकाल के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला था। इसके साथ ही साल 1996 में बंगाली फिल्म इस रात की सुबह नहीं के लिए भी पुरस्कार हासिल कर चुके हैं। आशीष की हाल ही में सनफ्लावर सीरीज रिलीज हुई है जिसकी काफी तारीफ हो रही है।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!