लाइव न्यूज़ :

जब गुस्से में आमिर खान-जूही चावला की कार पर प्रशंसकों ने ईंटें फेंकनी शुरू कर दी, जानिए किस्सा

By अनिल शर्मा | Updated: March 15, 2022 09:42 IST

फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी के बाद निर्देशक मंसूर खान और निर्माता नासिर हुसैन सहित टीम ने दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने और उनसे बात करने के लिए इंटरवल के दौरान सिनेमाघरों में चलने की योजना बनाई।

Open in App
ठळक मुद्देआमिर खान और जूही चावला की कार पर एक कार्यक्रम के दौरान प्रशंसकों ने ईंटें फेंकी थीकयामत से कयामत तक के बाद आमिर और जूही देशभर के सिनेमाघरों में जाकर फैंस से रूबरू होते थे

मुंबईः आमिर खान ने साल 1988 में फिल्म कयामत से कयामत तक से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद आमिर एक बड़े स्टार के तौर पर उभरे। फिल्म के गानों ने ना सिर्फ उदित नारायण और अल्का याग्निक को प्रसिद्धि दिलाई बल्कि इससे आमिर खान और जूही को भी लोकप्रियता मिली। दोनों स्टार बन गए थे। कयामत से कयामत तक ने उदित नारायण और अलका याज्ञनिक के गायन के अलावा आमिर खान और जूही चावला को प्रसिद्धि दिलाई।

फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी के बाद निर्देशक मंसूर खान और निर्माता नासिर हुसैन सहित टीम ने दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने और उनसे बात करने के लिए इंटरवल के दौरान सिनेमाघरों में चलने की योजना बनाई। फिल्म में आमिर खान के चचेरे भाई की भूमिका निभाने वाले अभिनेता राज जुत्शी ने बताया था कि “लोग हमें देखकर दंग रह गए। कुछ जगहों पर इमरान (खान) भी हमारे साथ थे। उन्होंने क्यूएसक्यूटी में युवा आमिर का किरदार निभाया था।"

फिल्म की टीम ने फिल्म के प्रति दर्शकों की दीवानी के बाद वे ज्यादा से ज्यादा थिएटर में जाना चाहते थे। एक घटना को साझा करते हुए, राज ने कहा था कि बैंगलोर में ऐसी ही एक यात्रा के दौरान फिल्म की टीम थिएटर में पहुंची थी। कुछ ही मिनटों बाद  आयोजक ने कहा कि अब इन्हें अगले थिएटर के लिए निकलना। लेकिन दर्शक चाहते थे कि कुछ देर और रुकें। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। फैंस नाराज हो गए।

राज ने बताया कि “मुझे याद है कि मैं मंसूर सर और ड्राइवर के साथ कार के सामने बैठा था। सबसे पीछे आमिर और जूही बैठे थे। सिनेमा हॉल एक इमारत में स्थित था जिसमें निजी कार्यालय भी थे। इसलिए जब लोगों ने हमें इतनी जल्दी जाते हुए देखा तो वे भड़क गए। जैसी ही हमारी कार निकलने वाली थी वे हमारी कार पर छत से एक ईंट फेंकने लगे। इससे शीशा टूट गया और टूटे हुए शीशे हम सभी पर गिरे।तब हमने ड्राइवर को कार तेज करने के लिए कहा और वहां से निकले।

 

टॅग्स :आमिर खानजूही चावलाहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच