लाइव न्यूज़ :

कपूर खानदान में जब आलिया भट्ट का नाम जोड़ने की हुई बात, देखिए कैसी थी करिश्मा कपूर की प्रतिक्रिया

By वैशाली कुमारी | Updated: August 8, 2021 16:20 IST

डांस चैप्टर के एक एपिसोड का एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें करिश्मा कपूर, 'कपूर' परिवार के अभिनेताओं के बारे में बात करती नजर आ रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देऐसी रिपोर्ट हैं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पिछले कुछ समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैंआलिया, कपूर परिवार के प्रोग्राम में भी हमेशा दिखाई देती रहती हैंआलिया अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी लव लाइफ की झलकियां शेयर करती रहती हैं

मुंबई: करिश्मा कपूर हाल ही में रियलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 4 में नजर आयी। उन्होंने कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे प्रतिभागियों के साथ जमकर धमाल किया। इसी एपीसोड का एक क्लिप अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें करिश्मा कपूर, 'कपूर' परिवार के अभिनेताओं के बारे में बात करती दिख रही है।

शो में जब एक बच्ची ने कपूर परिवार के अभिनेताओं के बारें में पूछा, तो करिश्मा कपूर ने कहा: "बहुत सारे हैं। मुझे भी नहीं पता (बहुत सारे हैं, यहां तक ​​कि मुझे भी यकीन नहीं है)। करिश्मा ने इसके बाद कपूर परिवार के सभी एक्टर्स के नाम लिये। इसी लिस्ट में उन्होंने अपने चचेरे भाई जहान कपूर का भी नाम लिया, जो अपने बड़े बॉलीवुड डेब्यू के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 

इसी बात पर जब फिल्म निर्माता और शो के जज अनुराग बसु, ने हंसते हुये करिश्मा कपूर से कहा  "आलिया भट्ट का भी नाम इसमें जोड़ लेते हैं"। इस पर करिश्मा कपूर ने कोई जवाब नहीं दिया और हँसते हुए अपना मुंह बन्द करने का इशारा किया।

दअरसल, ऐसी रिपोर्ट है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पिछले कुछ समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। आलिया, कपूर परिवार के प्रोग्राम में भी हमेशा दिखाई देती रहती हैं, और अक्सर रणबीर की मां नीतू कपूर के साथ घूमते हुए देखी जाती हैं। हाल ही में आलिया नीतू कपूर के साथ कृष्णराज बंगले पर गई थीं, जिसका अभी रेनोवेशन किया जा रहा है। आलिया अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी लव लाइफ की झलकियां शेयर करती रहती हैं। 

खैर वर्क़ फ्रंट की बात करें तो, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र में एक साथ नजर आएंगे, जिसका निर्देशन उनके दोस्त अयान मुखर्जी ने किया है। रणबीर कपूर के पास शमशेरा भी है, जबकि आलिया की आने वाली फिल्मों में डार्लिंग्स, गंगूबाई काठियावाड़ी और आरआरआर शामिल हैं।

टॅग्स :करिश्मा कपूरआलिया भट्टरणबीर कपूरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?