लाइव न्यूज़ :

Web series: घर बैठे दिखाइए एक्टिंग टैलेंट और हंसल मेहता के साथ काम करने का मौका पाएं

By वैशाली कुमारी | Updated: August 10, 2021 20:31 IST

हंसल मेहता अब डिजिटल की खास प्रतियोगिता ‘मैं भी सुपरस्टार’ के जज भी बन गए हैं। ये प्रतियोगिता ओटीटी एमएक्स प्लेयर पर उपलब्ध शॉर्ट वीडियो मेकिंग प्लेटफॉर्म एमएक्स टकाटक पर हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देहंसल मेहता को उनकी वेब सीरीज ‘स्कैम 1992’ से डिजिटल मनोरंजन जगत में काफी लोकप्रियता मिली है इस टैलेंट हंट की घोषणा इस प्लेटफॉर्म के एक साल पूरा होने पर की गई है

निर्देशक और निर्माता हंसल मेहता की इन दिनों कामयाबी के शिखर पर है। बतादें कि हंसल मेहता अब डिजिटल की खास प्रतियोगिता ‘मैं भी सुपरस्टार’ के जज भी बन गए हैं।

ये प्रतियोगिता ओटीटी एमएक्स प्लेयर पर उपलब्ध शॉर्ट वीडियो मेकिंग प्लेटफॉर्म एमएक्स टकाटक पर हो रही है। वहीं इस टैलेंट हंट की घोषणा इस प्लेटफॉर्म के एक साल पूरा होने पर की गई है। इसके जरिये उभरते हुए कलाकारों को एमएक्स की ओरिज़नल सीरीज़ में काम करने का मौका मिलेगा।

हंसल मेहता को उनकी वेब सीरीज ‘स्कैम 1992’ से डिजिटल मनोरंजन जगत में काफी लोकप्रियता मिली है। और अब फिल्ममेकर हंसल मेहता एमएक्स टकाटक के जरिये कलाकारों को अपना टेलेंट दिखाने मौका देगें।  

‘शाहिद’, ‘सिटी लाईट्स’,‘अलीगढ़’ और ‘सिमरन’ जैसी क्लासिक्स का निर्देशन करने वाले हंसल मेहता पहले ही कई नए चेहरों को ब्रेक दे चुके हैं। और अब वह इस प्लेटफॅार्म के .जरिये कुछ नए चेहरे चुनेंगे। वहीं हंसल मेहता तीन सर्वश्रेष्ठ क्रिएटर्स का चयन करेंगे जिन्हें एमएक्स प्लेयर पर वेब सीरीज़ में काम करने का सुनहरा मौका मिलेगा।

इस बारे में  हंसल मेहता ने बताते हुए कहा, ‘‘यूज़र निर्मित स्पेस में यह टैलेंट हंट अभियान बहुत अलग है। मैं हमेशा प्रतिभा की शक्ति में यकीन करता आया हूं और इस तरह के प्लेटफॉर्म की शुरुआत से प्रतिभा को विकसित होने का अवसर मिलेगा। ‘मैं भी सुपरस्टार’ देश की प्रतिभाओं के लिए एक अवसर है, जो इंडस्ट्री  में अपना नाम कमाना चाहते हैं। मैं इस आकर्षक सफर का हिस्सा बनने और इस प्लेटफॅार्म के जरीये 3  कलाकारों को चुनने के लिए उत्साहित हूं।’’

टॅग्स :हंसल मेहतावेब सीरीजबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!