लाइव न्यूज़ :

'एनुअल डे फंक्शन' में जमकर थिरके अबराम और आराध्या, शाहरुख-ऐश्वर्या भी रहे मौजूद, आपने देखा?

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 19, 2017 12:32 IST

धीरूभाई इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित हुए दो दिन के वार्षिक समारोह में कई फिल्मी सितारे अपने बच्चों के साथ पहुंचे

Open in App
ठळक मुद्देइस स्कूल में अधिकतर फिल्मी सितारों के बच्चे पढ़ते हैं।आराध्या के दादा अमिताभ बच्चन पोती के एनुअल डे का हिस्सा नहीं बन सके।शाहरुख ने भी बेटे अबराम के स्टेज परफॉर्मेंस को देखा।

धीरूभाई इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित हुए दो दिन के वार्षिक समारोह में कई फिल्मी सितारे अपने बच्चों के साथ पहुंचे। इस स्कूल में अधिकतर फिल्मी सितारों के बच्चे पढ़ते हैं। शाहरुख-गौरी का बेटा अबराम और ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या भी इसी स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं। 

बीते शुक्रवार को स्कूल में आयोजित हुए वार्षिक समारोह में बच्चन परिवार से ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, जया बच्चन और आराध्या सहित पूरे परिवार को देखा गया। हालांकि आराध्या के दादा अमिताभ बच्चन अपनी आने वाली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग थाईलैंड में कर रहे हैं। इसी वजह से वह पोती के एनुअल डे का हिस्सा नहीं बन सके। 

वहीं शाहरुख खान भी अपने व्यस्त शेड्यूल से समय निकाल कर बेटे अबराम के इस समारोह को यादगार बनाया।  शाहरुख ने बेटे अबराम के स्टेज परफॉर्मेंस को देखा। 

 

यकीनन बिग बी इस फंक्शन का हिस्सा नहीं बन पाए लेकिन फंक्शन में मौजूद बेटे अभिषेक, बहू ऐश्वर्या राय, पत्नी जया और ऐश्वर्या की मां वृंदा राय के साथ पोती आराध्या की तस्वीरों को अमिताभ ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, "आराध्या के एनुअल डे पर उनके स्टेज परफॉर्मेंस का वक्त हो चला है। पूरी फैमिली मौजूद है, सिवाय दादा जी के। जो थाईलैंड में 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग कर रहे हैं।

टॅग्स :अबराम स्टेज परफॉर्मेंसअबरामआराध्याआराध्या स्टेज परफॉर्मेंसअमिताभ बच्चनऐश्वर्या राय बच्चनशाहरुख़ खानअभिषेक बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?