लाइव न्यूज़ :

एक बार फिर से सोशल मीडिया पर छाए भोजपुरी स्टार पवन सिंह, वायरल हुआ गाना

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 4, 2018 17:11 IST

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और ‘लॉलीपॉप लागेलू’ के सिंगर एक्टर पवन सिंह एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। उनकी फिल्म 'वांटेड' पिछले ही महीने सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

Open in App

मुंबई, 4 जून:  भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और ‘लॉलीपॉप लागेलू’ के सिंगर एक्टर पवन सिंह एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। उनकी फिल्म 'वांटेड' पिछले ही महीने सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म में दमदार डायलॉग से लेकर जबरदस्त एक्शन दिखाया गया है। इतना ही नहीं इस फिल्म के गानों को भी खासा पसंद किया गया है। फिल्म में पवन के अभिनय को भी जमकर सराहा गया है।

प्रिया प्रकाश के बाद इस भोजपुरी एक्ट्रेस की आंखों ने मचाया धमाल, वीडियो हुआ वायरल

इसी फिल्म के एक गाने 'लागेलु हुनरी मुनरी' का वीडियो यूट्यूब पर काफी तेजी से देखा जा रहा है। 25 अप्रैल को वेब म्यूजिक द्वारा यूट्यूब पर रिलीज किए गए इस गाने को अब तक 23 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसको फैंस से जमकर वाहवाही मिल  रही है। गाने को फैंस खासा पसंद कर रहे हैं। इससे पहले भी पवन के गानों को सोशल मीडिया पर फैंस से खासा प्यार मिला है।

फिल्म 'वांटेड' के बाद भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह अपनी एक और नई फिल्म 'लोहा पहलवान' के साथ तैयार हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया जा चुका है. ट्रेलर इतना दमदार है कि अब दर्शक इस फिल्म को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 'लोहा पहलवान' के ट्रेलर के  कुछ दृश्य बॉलीवुड के 'दंगब' सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' से मिलती जुलती है, जैसे कुश्ती अखाड़े का सीन दोनों फिल्मों में काफी मेल खाता है।

भोजपुरी प्रोड्यूसर ने किया एक्ट्रेस का अश्लील वीडियो वायरल, जानें क्या है पूरा मामला?

वहीं, पवन सिंह पहली बार किसी फिल्म में पहलवानी करते हुए नजर आने वाले हैं। फिल्म 'लोहा पहलवान' का ट्रेलर सुप्रसिद्ध म्यूजिक कंपनी 'वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी' द्वारा रिलीज किया गया है। ये फिल्म रोमांस से भरपूर होगी, जिसमें पवन सिंह के साथ पायस पंडित नजर आने वाली हैं। 

टॅग्स :भोजपुरीपवन सिंह भोजपुरी सांग
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'पावर स्टार पवन सिंह के थे कई अफेयर, सेट पर होती थी अक्षरा सिंह से लड़ाई', को-स्टार मोनालिसा का बड़ा खुलासा

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

भारतबस, ऑटो, टैक्सी, ट्रेन और सार्वजनिक स्थलों पर अश्लील और द्विअर्थी गाने बजाने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई?, अलर्ट मोड पर बिहार पुलिस

बॉलीवुड चुस्कीबीजेपी सांसद और भोजपुरी सिंगर मनोज तिवारी के मुंबई वाले घर में चोरी, 5.40 लाख रुपये उड़ा ले गया चोर

भोजपुरीपवन सिंह का नया गाना 'बेडरूम में राजा' हुआ वायरल, अपर्णा मलिक के साथ रोमांस ने फैंस को किया दीवाना!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?