प्रिया प्रकाश के बाद इस भोजपुरी एक्ट्रेस की आंखों ने मचाया धमाल, वीडियो हुआ वायरल
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 12, 2018 04:31 PM2018-04-12T16:31:27+5:302018-04-12T16:52:56+5:30
इन दिनों भोजपुरी फिल्म की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। प्रिया प्रकाश की तरह ही उनकी अदाएं भी लोगों को बेहद पसंद आ रही है।
मुंबई,12 अप्रैल: प्रिया प्रकाश अपने वीडियो के जरिए हाल ही में सोशल मीडिया की चर्चित हस्ती बन गईं । प्रिया की आंखों के इशारों का हर कोई दीवाना हुआ था लेकिन अब एक अभिनेत्री उनक पीछे छोड़ने वाली हैं। प्रिया के बाद अब एक और नाम वायरल गर्ल के रूप में हमारे सामने आ रहा है।
दअसल इन दिनों भोजपुरी फिल्म की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। प्रिया प्रकाश की तरह ही उनकी अदाएं भी लोगों को बेहद पसंद आ रही है। उनकी अदाएं इन दरअसल, आम्रपाली ने अपने फिल्म 'राजा बाबू' के एक गाने में अपनी अदाओं से सभी को दीवाना बना दिया था।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें
2015 में आम्रपाली की ये फिल्म आई थी जिसका वीडियो छा गया है। अब आम्रपाली के ये क्लिप इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। इस गाने में उनके साथ भोजपुरी फिल्मों के मशहूर एक्टर 'निरहुआ' दिनेश लाल यादव नजर आ रहे हैं।
प्रिया प्रकाश की बात करें तो वह सोशल मीडिया के माध्मय से कमाई करने वाली कई सेलिब्रिटी को पीछे छोड़ चुकी हैं। प्रिया प्रकाश की लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि इंटरनेट पर छाने के बाद उन्होंने गूगल सर्च के मामले में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली सनी लियोनी और दीपिका पादुकोण को भी पीछे छोड़ दिया।