लाइव न्यूज़ :

Watch: पहली बार साथ नजर आए ससुर-दामाद, मुंबई में जहीर इकबाल से मिले शत्रुघ्न सिन्हा; लगाया गले

By अंजली चौहान | Updated: June 21, 2024 11:40 IST

Sonakshi Sinha Wedding:सोनाक्षी और जहीर 23 जून को मुंबई में एक अंतरंग समारोह में शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं

Open in App

Sonakshi Sinha Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा की लाडली आखिरकार अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड के साथ अब शादी करने वाली हैं जिसे लेकर नई-नई अपडेट सामने आ रही है। शादी की रस्में शुरू हो गई है और बीते गुरुवार को सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का परिवार मुंबई में एक-दूसरे से मिला। दिग्गज अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने होने वाले दामाद के साथ पोज देकर सुर्खियां बटोरीं और यहां तक ​​कि पैपराजी के साथ खूब हंसी-मजाक भी किया।

जहीर इकबाल के साथ शादी से पहले सोनाक्षी सिन्हा की मां ने उठाया ये कदम, भाई लव ने एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो?

अब कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें सोनाक्षी को अकेले बिल्डिंग में प्रवेश करते देखा जा सकता है, उनके पीछे शत्रुघ्न सिन्हा, उनकी पत्नी पूनम और परिवार के अन्य सदस्य हैं। जहीर के परिवार के सदस्य भी जल्द ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए और देर रात कार्यक्रम स्थल से बाहर निकलते समय वे सभी खुश और उत्साहित दिखाई दिए। सबसे खास बात शत्रुघ्न और जहीर की दोस्ती थी। जहीर अपने होने वाले ससुर को कार तक ले जाने के दौरान दोनों ने फोटोग्राफरों के लिए एक साथ पोज दिए। पैपराज़ी ने शत्रुघ्न से उनका मशहूर डायलॉग बोलने के लिए भी कहा और उन्होंने "खामोश!" कहकर सभी को हंसा दिया।

बता दें कि ये तस्वीरें ऐसे समय में वायरल हुई है जब हाल ही में सोनाक्षी की शादी की खबरों के बाद दावा किया गया कि सोनाक्षी का परिवार और पिता इससे नाराज है। एक्ट्रेस के दूसरे धर्म में शादी करने से उनके पिता नाराज है ऐसी कई खबरे सामने आई। हालांकि, अब ऐसा लगता है कि यह सब केवल अफवाह थी। दोनों परिवार इस रिश्ते से बेहद खुश हैं।

टॅग्स :शत्रुघ्न सिन्हाजहीर इकबालसोनाक्षी सिन्हावेडिंगबॉलीवुड अभिनेत्रीमुंबईहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच