लाइव न्यूज़ :

निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित आवास के पास 4 गोलियां चलीं, पुलिस ने जांच शुरू की

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 1, 2026 09:47 IST

गोलीबारी के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और इला के में भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए।

Open in App
ठळक मुद्देनगर पुलिस, जोनल यूनिट और क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारी जल्द ही मौके पर पहुंच गए।पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई की।इलाके की घेराबंदी कर दी और इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।

मुंबईः मुंबई में बॉलीवुड निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित आवास के पास चार गोलियां चलाई गईं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शनिवार देर रात यह घटना घटी। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। गोलीबारी के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और इला के में भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार शेट्टी के घर के बाहर चार राउंड गोलियों की आवाज सुनी गई, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई की। शहर पुलिस, जोनल यूनिट और क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारी जल्द ही मौके पर पहुंच गए। मुंबई पुलिस कमिश्नर ने घटना की पुष्टि की और बताया कि जांच जारी है।

उन्होंने कहा, “इमारत पर गोलीबारी हुई है। हम दोषियों की पहचान करने के लिए हर संभव पहलू से जांच कर रहे हैं।” उन्होंने आगे बताया कि जांच वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और क्राइम ब्रांच द्वारा संयुक्त रूप से की जा रही है।

सुरक्षा एजेंसियों ने एहतियात के तौर पर तुरंत इलाके की घेराबंदी कर दी और इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। शेट्टी के घर के बाहर चार गोलियों की आवाज सुनी गई, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई की। नगर पुलिस, जोनल यूनिट और क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारी जल्द ही मौके पर पहुंच गए।

मुंबई के पश्चिमी उपनगर जुहू में फिल्म निर्माता एवं निर्देशक रोहित शेट्टी के आवास के बाहर रविवार तड़के अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ और इस घटना के बाद इमारत के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि घटना के समय शेट्टी अपने आवास पर थे या नहीं।

अधिकारी ने कहा, ‘‘किसी ने इमारत पर गोली चलाई। क्षेत्रीय पुलिस और अपराध शाखा की टीम मामले की जांच कर रही हैं।’’ अधिकारी ने बताया कि शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार अज्ञात लोगों ने इमारत पर चार गोलियां चलाईं। उन्होंने बताया कि जुहू पुलिस और अपराध शाखा की टीम मौके पर पहुंचीं और उन्होंने जांच शुरू की।

अधिकारी ने बताया कि इमारत के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है। आरोपियों की पहचान करने और घटनाक्रम का पता लगाने के लिए पुलिस इमारत के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच कर रही है।

अधिकारी ने बताया कि इमारत के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है और साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है। शेट्टी ‘गोलमाल’, ‘सिंघम’ और ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: सीएसके के खिलाफ 5 विकेट से जीत ने एसआरएच को प्लेऑफ में पहुंचाया, जीटी ने भी किया क्वालिफाई

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

क्रिकेटCSK vs SRH: सीएसके के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के साथ पैट कमिंस ने एक खास लिस्ट में हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ा

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार