लाइव न्यूज़ :

Watch: शाहरुख खान की बर्थडे पार्टी में रणवीर सिंह बने DJ, दीपिका के लिए गाया गाना; झूमती दिखीं एक्ट्रेस

By अंजली चौहान | Updated: November 4, 2023 10:39 IST

रणवीर सिंह शाहरुख खान के जन्मदिन की पार्टी में डीजे बने और पार्टी में जवान स्टार के कई हिट गानों पर थिरकते रहे।

Open in App

मुंबई: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा देखने को मिला। बर्थडे पार्टी में रणवीर सिंहदीपिका पादुकोण, गायक मीका सिंह समेत कई हस्तियां मौजूद रही। पार्टी के दौरान का वीडियो सोशल  मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें रणवीर सिंह ने महफिल का दिल जीत लिया।

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बाजीराव एक्टर रणवीर ने गायक मीका के साथ डीजे की कमान संभाली और उत्साहपूर्वक शाहरुख के लोकप्रिय ट्रैक गाए। उन्हें जवां से जिंदा बंदा और चालेया से लेकर चेन्नई एक्सप्रेस से लुंगी डांस जैसे गाने बजाते देखा गया।

रणवीर के डीजे बनते ही उनके गानों पर दीपिका जमकर नाचती दिखीं वहीं, एक्टर ने दीपिका के लिए प्यार भरा गाना गाया जो कि शाहरुख की फिल्म कभी हां कभी ना का गाना "आना मेरे प्यार को" था। यहां तक कि उन्हें गाने की पंक्तियों को अभिनय करते हुए भी देखा गया और जैसे ही "चलो जी जो हुआ जाने दो" (चलो भूल जाओ और माफ करो) की पंक्ति आई, उन्होंने अपना कान पकड़ लिया।

अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैन्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। फैन्स को रणवीर का यह अवतार काफी पसंद आ रहा है। शाहरुख खान की पार्टी में रणवीर ने वाइट कलर की शर्ट पहनी हुई है वहीं दीपिका ब्लैक कलर की ड्रेस में कहर बरपा रही हैं। 

बता दें कि रणवीर और दीपिका शाहरुख खान के कई दोस्तों और सहकर्मियों में से एक हैं जो गुरुवार को उनका 58वां जन्मदिन मनाने के लिए एकत्र हुए थे। इनमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, करीना कपूर, करिश्मा कपूर और कई अन्य लोग शामिल थे।

टॅग्स :रणवीर सिंहदीपिका पादुकोणशाहरुख खानबॉलीवुड हीरोहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम