लाइव न्यूज़ :

Movie ‘Race 3’ World Television (TV) Premiere: सलमान खान फैंस के लिए खुशखबरी! 'रेस 3' का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर देखिये इस चैनल पर

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 11, 2019 10:54 IST

Movie Race 3 World TV Premiere (Movie Race 3 World Television Premiere | मूवी रेस 3 वर्ल्ड टीवी प्रीमियर | मूवी रेस 3 वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर): अगर आप सलमान खान के बड़े फैन हैं तो उनको कोई भी मूवी कई बार देखना ज़रूर पसंद करेंगे और अगर ये मूवी आपको घर बैठे देखने का मौका मिल जाए तो आप के लिए वो सोने पे सुहागा से कम नहीं होगा। जी हां 'रेस 3' का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर आप देख सकते हैं, कैसे? जानिए यहाँ -

Open in App

2018 की पहली मूवी जिसने 100 करोड़ की कमाई की थी, वो है सलमान खान की फिल्म  रेस 3. रेमो डिसूजा निर्देशित सलमान खान स्टारर फिल्म 'रेस 3'  15 जून 2018 को रिलीज हुई थी और पहले ही दिन सबसे अधिक कमाई करके रिकॉर्ड बनाया था. हालांकि फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों ने बहुत नहीं सराहा और बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म औसत ही रह गई। 

मूवी रेस 3 का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर आप घर बैठे 26 जनवरी को रात 9 बजे ज़ी सिनेमा पर देख सकते हैं. 

फिल्म में सलमान खान,बॉबी देओल,अनिल कपूर,साकिब सलीम,डेजी शाह और जैकलीन फर्नांडिस ने मुख्य भूमिका निभाई है. फिल्म का निर्माण सलमान खान फिल्म्स के बैनर द्वारा किया गया है. रेमो डिसूजा की 'रेस 3' में कई हैरतअंगेज एक्शन सीन हैं जो हॉलीवुड फिल्मों को टक्कर देते हैं.  

कहानी- फिल्म की कहानी की शुरुआत शमशेर सिंह (अनिल कपूर) से होती है जो एक आर्म्स डीलर है और अपने परिवार के साथ अल शिफा आइसलैंड रहता है। शमशेर का सिर्फ एक ही सपना है कि वह भारत फिर से जा सके। वहीं एक एक्सीडेंट में अपने बड़े भाई रणछोड़ सिंह की मौत के बाद शमशेर अपनी भाभी से शादी कर लेता है। शमशेर के बड़े भाई का एक बेटा भी है जिसका नाम है सिकंदर (सलमान खान), जो उसका दायां हाथ है।  इसके साथ ही शमशेर के दो जुड़वा बच्चे सूरज (साकिब सलीम) और संजना (डेजी शाह) हैं। इस फिल्म का एक और मुख्य किरदार भी है यश (बॉबी देओल), जो सिकंदर का बॉडीगार्ड है और उसके साथ हर पल रहता है।  

सिकंदर अपने परिवार के लिए कुछ भी कर सकता है। वह अपनी फैमिली पर जान छिड़कता है। लेकिन उसके सौतेले भाई-बहन उससे नफरत करते हैं। क्योंकि प्रॉपर्टी में उसका ज्यादा हिस्सा है। वे यश को भड़काते हैं और अपनी ओर मिला लेते हैं। इस बीच एक दिन अचानक शमशेर को भारत दोबारा जाने का मौका मिलता है उसे लगता है कि उसका सपना बस पूरा होने वाला है। लेकिन इसके लिए उसे एक टेप की जरुरत है जिसे पाना बेहद मुश्किल है। उसके इस मिशन को पूरा करने सिकंदर के साथ उसकी पूरी टीम कंबोडिया जाती है, जहां सूरज, संजना और यश उसे फंसा देते हैं। लेकिन वह अपनी गर्लफ्रेंड जेसिका (जैकलीन फर्नांडिस) की मदद से वहां से बच निकलता है। फिर शुरू होता है कहानी में ट्विस्ट, एक के बाद एक करके कई चौका देने वाले राज खुलते हैं। आखिर क्यों शमशेर भारत जाना चाहता है इसके पीछे क्या राज है? क्या है इस टेप में? कौन है जेसिका? क्या है शमशेर की सच्चाई? सिकंदर के मां और बाप की हत्या के पीछे कौन है ? कौन है जो सूरज और संजना को सलमान के खिलाफ भड़का रहे हैं? क्या सलमान अपने परिवार को इस साजिश से बचा पाएगा। रेस 3 की पूरी कहानी जानने के लिए आपको सिनेमाघरों में जाना होगा। 

टॅग्स :रेस 3वर्ल्ड टीवी प्रीमियरसलमान खानअनिल कपूरबॉबी देओलजैकलीन फर्नांडीज़डेजी शाह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'साउथ के एक फ़िल्ममेकर ने मुझे गलत तरीके से छुआ', अभिनेत्री डेज़ी शाह ने इस असहज घटना का किया खुलासा

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2: आदित्य धर ने की पेशकश और अनिल कपूर ने कहा-नो?, आखिर क्यों ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में रोल करने से किया मना?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार