लाइव न्यूज़ :

इतने बड़े क्रूज में सिर्फ आर्यन ही था क्या?, कॉर्डेलिया क्रूज की तस्वीर साझा कर बोले मीका सिंह

By अनिल शर्मा | Updated: October 6, 2021 08:43 IST

सिंगर मीका सिंह ने कॉर्डेलिया क्रूज को टैग करते हुए ट्वीट किया, वाह कितना खूबसूरत है। काश मैं वहां होता। मैंने सुना है कि बहुत सारे लोग थे, लेकिन लेकिन आर्यन के अलावा कोई नहीं दिखा।

Open in App
ठळक मुद्देसिंगर मीका सिंह ने कॉर्डेलिया क्रूज को टैग करते हुए आर्यन की गिरफ्तारी पर सवाल उठाए हैंमीका ने लिखा कि इतने बड़े क्रूज में सिर्फ आर्यन ही घूम रहा था क्या?मामले में एनसीबी शाहरुख खान के बेटे से लगातार पूछताछ कर रही है

मुंबईः बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को शनिवार एनसीबी ने एक क्रूज पर ड्रग्स पार्टी के आरोप में गिरफ्तार किया है। और उनसे लगतार पूछताछ कर रही है। उधर गायक मीका सिंह ने आर्यन की गिरफ्तारी पर सवाल उठाए हैं। मीका सिंह ने सोशल मीडिया पर पार्टी वाले क्रूज की तस्वीर साझा करते हुए कहा है कि क्या क्रूज पर सिर्फ आर्यन ही पार्टी कर रहा था?

सिंगर मीका सिंह ने कॉर्डेलिया क्रूज को टैग करते हुए ट्वीट किया, वाह कितना खूबसूरत है। काश मैं वहां होता। मैंने सुना है कि बहुत सारे लोग थे, लेकिन आर्यन के अलावा कोई नहीं दिखा। इतने बड़े क्रूज में सिर्फ आर्यन ही घूम रहा था क्या.. हद है.. सुप्रभात आपका दिन मंगलमय हो..।

सिर्फ मीका सिंह ही नहीं बॉलीवुड के कई सितारों ने आर्यन के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट लिख चुके हैं। आर्यन का नाम सामने आने के बाद अभिनेत्री पूजा भट्ट, हंसल मेहता, नफीसा अली और सुजैन खान जैसे दिग्गजों ने पोस्ट लिखे। इस मीका सिंह ने भी गिरफ्तारी पर सवाल खड़े किए हैं।

मामले में आर्यन समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एनसीबी इन सभी से पूछताछ कर रही है। एनसीबी ने कोर्ट से 13 अक्टूबर तक की आर्यन की हिरासत मांगी है। वहीं आर्यन की पैरवी कर रहे वकील सतीश मान शिंदे ने अपने तर्क रखे। वकील ने अदालत के सामने 10 दलीलें रखी लेकिन आर्यन को जमानत नहीं मिली। अब शाहरुख खान के बेटे 7 अक्टूबर तक एनसीबी की हिरासत में रहेंगे।

 

टॅग्स :मीका सिंहशाहरुख़ खानआर्यन खानहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!