लाइव न्यूज़ :

आमिर खान के घर में कैद कर रखा गया था, भाई फैसल खान ने किया खुलासा, सुनाई आपबीती

By अनिल शर्मा | Updated: September 20, 2022 16:08 IST

आमिर खान के भाई फैसल खान का कहना है कि उन्हें घर में नजरबंद करके रखा गया था। अभिनेता ने खुलासा किया है कि बिग बॉस से उन्हें प्रस्ताव आया था जिसे ठुकरा दिया।

Open in App
ठळक मुद्दे फैसल खान ने कहा, बिग बॉस 16 से प्रस्ताव आया था जिसे ठुकरा दिया। फैसल ने कहा, निर्माता शो करने के लिए आपको अच्छी रकम देते हैं लेकिन मुझे ज्यादा पैसों की जरूरत नहीं है।

मुंबईः आमिर खान के भाई फैसल खान ने एक बार फिर उनपर बड़ा आरोप लगाया है। फैसल खान का कहना है कि आमिर के घर में उनको कैद कर रखा गया था। फैसल ने बताया कि उन्हें बिग बॉस 16 का प्रस्ताव मिला जिसे उन्होंने ठुकरा दिया है। फैसल ने कहा कि उन्हें आजादी पसंद है और अल्लाह की कृपा से उनको ज्यादा पैसों की जरूरत नहीं है।

कथित तौर पर फैसल के सिजोफ्रेनिया से पीड़ित होने और उसकी इच्छा के विरुद्ध परिवार के घर में रखे जाने के बाद भाइयों के साथ संबंध तनावपूर्ण हो गए। ई-टाइम्स से बातचीत में फैसल खान ने कहा, बिग बॉस 16 से प्रस्ताव आया था जिसे ठुकरा दिया। फैसल ने कहा, निर्माता शो करने के लिए आपको अच्छी रकम देते हैं लेकिन मुझे ज्यादा पैसों की जरूरत नहीं है। मैंने सोचा कि मुझे पिंजरे में क्यों रखा जाए? पिंजरे में बंद रहना किसे पसंद है?

 आमिर के भाई ने बताया कि आजाद जिंदगी सभी को पसंद है। पिंजरे में बंद होने में कोई मजा नहीं है। अभिनेता ने खुलासा किया कि उन्हें आमिर खान के घर में एक बार पिंजरे में बंद कर दिया गया था और उनका फिर से पिंजरे में आने का इरादा नहीं है। उन्होंने कहा, 'मैं आजाद रहना चाहता हूं और पानी की तरह बहना चाहता हूं।'

गौरतलब है कि 2008 में, फैसल ने अपने भाई पर उन्हें नजरबंद रखने और उन्हें हिरासत में लेने का प्रयास करने का आरोप लगाया था। उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया था, "सच कहूं, मैं कभी बीमार नहीं था.. अब तक जो कहा गया है वह मेरे बड़े भाई आमिर खान और परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा फैलाया गया था। वास्तव में, मेरा अपहरण कर लिया गया था.. मुझे नजरबंद कर दिया गया था, मुझे अवांछित दवाएं दी गईं।

बकौल फैसल- फैसले के दिन, जज साहब ने घोषणा की कि मैं किसी बीमारी से पीड़ित नहीं हूं.. और यह कि मैं सामान्य हूं और अपने दम पर जीवन को संभालने में सक्षम हूं। मेरे साथ एक सामान्य व्यक्ति की तरह व्यवहार किया जाना चाहिए।"

हालांकि फैसल ने कहा कि आमिर खान से उनकी मुलाकात होती है। दोनों मिलते हैं। एक-दूसरे को बधाई देते हैं। फैसल ने कहा "बेशक, मैं उनके साथ बात करता हूं। हम कई मौकों पर एक-दूसरे से मिलते हैं और बधाई देते हैं। लेकिन बात यह है कि वह अपने जीवन में इतने व्यस्त हैं और मैं अपने व्यस्त जीवन में संघर्ष कर रहा हूं। लाल सिंह चड्ढा के दौरान आमिर के माफी मांगने के सवाल पर फैसल ने कहा कि आमिर का माफी मांगना सही था, लेकिन माफी पहले आ जानी चाहिए थी, न कि तब जब उनके पास प्रचार करने के लिए कोई फिल्म हो।

टॅग्स :आमिर खानहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच