लाइव न्यूज़ :

मेरे परिवार की युवा लड़कियां इस समय अफगानिस्तान में छिपी हुई हैं, बोलीं वरीना हुसैन- वह देश तभी जाएंगी जब...

By अनिल शर्मा | Updated: September 2, 2021 08:53 IST

इस बीच एक साक्षात्कार में वरीना ने कहा है कि उनके परिवार की कुछ युवा लड़कियां फिलहाल छिपी हुई हैं। वरीना ने उस डर का भी जिक्र किया उन लड़कियों को तालिबानी लड़कों से शादी के लिए मजबूर किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्दे पूरी दुनिया में लोगों की अफगानिस्तान के बारे में एक पूर्वकल्पित धारणा हैः वरीना हुसैनवरीना ने कहा, उनके परिवार की कुछ युवा लड़कियां फिलहाल छिपी हुई हैंलड़कियां इस डर से छिपी हुई हैं कि तालिबानी लड़कों से शादी के लिए मजबूर किया जाएगा

मुंबईः फिल्म 'लवयात्री' की अभिनेत्री वरीना हुसैन तालिबान के कब्ज़े के बाद अफगानिस्तान की स्थिति पर लगातार चिंता जाहिर कर रही हैं। खासकर वहां की महिलाओं और बच्चों को लेकर वह चिंतित हैं। गौरतलब है कि वरीना भी एक अफगानी हैं जो 20 साल पहले देश छोड़कर भारत आ गई थीं। वरीना हुसैन का परिवार के कई लोग अभी भी अफगानिस्तान में ही फंसे हैं। 

इस बीच एक साक्षात्कार में वरीना ने कहा है कि उनके परिवार की कुछ युवा लड़कियां फिलहाल छिपी हुई हैं। वरीना ने उस डर का भी जिक्र किया उन लड़कियों को तालिबानी लड़कों से शादी के लिए मजबूर किया जाएगा। इससे पहले वरीना ने कहा था कि परिवार का एक सदस्य और उसका पति अमेरिका के लिए रवाने हुए विमान पर चढ़ने में कामयाब रहे, लेकिन उनका बच्चा अभी भी अफगानिस्तान में ही है। वरीना ने चिंता जाहिर करते हुए कहा था कि इस बात को लेकर वह और उनकी मां घंटों रोती रहीं। वरीना ने कहा था कि ये वे कहानियां नहीं हैं जिन्हें आप टीवी पर देखते हैं।

वरीना फिलहाल लंदन में हैं जहां एक फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। WION को दिए साक्षात्कार में वरीना ने अपनी चिंताएं जाहिर की हैं। उन्होंंने कहा, वह देश तभी जाएंगी जब वहां महिलाओं की सम्मान की वापसी होगी। वरीना ने अफगानी महिलाओं के प्रति सहानुभूति भी जाहिर की है जिन्होंने सुरक्षा के लिए हाथ में हथियार उठा लिए।

बातचीत में अभिनेत्री ने कहा, मेरे परिवार की युवा लड़कियां इस समय छिपी हुई हैं- और कुछ सुरक्षित घरों में हैं- इस डर से कि उन्हें तालिबान लड़ाकों से शादी करने के लिए मजबूर किया जाएगा। वरीना ने कहा कि यह मानवीय आपदा, जिसमें प्रियजन शामिल हैं और यह दिल दहला देने वाली थी। अभिनेत्री ने कहा कि वह अपने काम पर ध्यान नहीं दे पा रही हैं। 

उन्होंने कहा, पूरी दुनिया में लोगों की अफगानिस्तान के बारे में एक पूर्वकल्पित धारणा है। दुर्भाग्य से, इसकी शांति और प्रगति हमेशा विकृत विचारधाराओं से बाधित रही है, और केवल देश की स्थिति के साथ अपने लोगों की पहचान करना उचित नहीं है। उनके पास हमेशा मेहनती लोगों के साथ एक समृद्ध संस्कृति रही है, जैसा कि पिछले 20 वर्षों की प्रगति से देखा जाता है।

टॅग्स :वरीना हुसैनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!