लाइव न्यूज़ :

ऋतिक रोशन ने इस वीडियो में बताया 'War' के लिए कैसे बनाई दमदार बॉडी, कई लोग तो इसकी कल्पना भी नहीं कर सकते

By ज्ञानेश चौहान | Updated: October 11, 2019 11:46 IST

इस वीडियो में ऋतिक बता रहे हैं कि कैसे उन्होंने चोटों और स्लिप डिस्क से पीड़ित होने के बाद भी खुद को बदल डाला। कई लोग सिर्फ जिस एक्सरसाइड की कल्पना कर सकते हैं वो एक्सरसाइज ऋतिक ने इस वीडियो में की है।

Open in App

इस साल बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा धमाल मचाने वाली फिल्म 'वॉर' में अपने शानदार लुक को दिखाने के लिए ऋतिक रोशन ने काफी कड़ी मेहनत की थी। इस मेहनत का एक वीडियो ऋतिक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में ऋतिक ने अपना ट्रांसफॉर्मेशन दिखाया है। घंटो जिम में पसीना बहाने और हार्ड एक्सरसाइज करने के बाद फिल्म वॉर के लिए ऋतिक ने अपना दमदार लुक तैयार किया था।

इस वीडियो में ऋतिक बता रहे हैं कि कैसे उन्होंने चोटों और स्लिप डिस्क से पीड़ित होने के बाद भी खुद को बदल डाला। कई लोग सिर्फ जिस एक्सरसाइड की कल्पना कर सकते हैं वो एक्सरसाइज ऋतिक ने इस वीडियो में की है। यानि कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि फिल्म वॉर के लिए ऋतिक ने काफी कड़ी मेहनत की है जिसका रिजल्ट देखने को मिला।

View this post on Instagram

Transformation film

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan) on

ऋतिक रोशन एक ऐसी पर्सनालिटी हैं, जिन्हें बॉलीवुड का सबसे अट्रेक्टिव एक्टर माना जाता है। ऋतिक ने अपने लुक्स की बदौलत 'सेक्सिएस्ट एशियन मैन', 'हॉटेस्ट मैन ऑन प्लैनेट' और ‘बॉलीवुड का ग्रीक भगवान' जैसे खिताब हासिल कर चुके हैं।

आपको बता दें कि ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff)  स्टारर फिल्म 'वॉर' (War Movie) अब तक 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन से ही रिकॉर्ड्स बनाने शुरू कर दिए थे। यह फिल्म साल 2019 की सबसे ज्यादा ओपनिंग डे पर कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है। रिलीज के दिन फिल्म वॉर ने 51.60 करोड़ की कमाई करके इस साल की सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड बनाया था।फिल्म वॉर में ऋतिक का ये लुक काफी पंसद किया जा रहा है...'वॉर' में एक्ट्रेस वाणी कपूर ने भी शानदार एक्टिंग की है...

पूरी फिल्म में ऋतिक के दमदार लुक ने सभी को अट्रेक्ट किया...

 

 

 

 

 

टॅग्स :वॉर मूवीऋतिक रोशनटाइगर श्रॉफबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिपवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल