लाइव न्यूज़ :

War Box Office Collection Day 7: ऋतिक-टाइगर की जोड़ी ने मचाया धमाल, 200 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'वॉर'

By ज्ञानेश चौहान | Updated: October 9, 2019 09:52 IST

बॉक्स ऑफिस इंडिया की वेबसाइट के मुताबिक 'वॉर' ने बीते 8 अक्टूबर को 27 करोड़ रुपये की कमाई की है, यानि कुल मिलाकर फिल्म का कलेक्शन 207 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की 'वॉर' 300 करोड़ का कलेक्शन भी कर सकती है।'वॉर' ने 'संजू', 'सुल्तान', 'दंगल', 'पीके' और 'बजरंगी भाईजान' जैसी फिल्मों को पछाड़ दिया है।

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) स्टारर फिल्म 'वॉर' (War) ने सिर्फ 7 दिनों में ही कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। कल यानि कि मंगलवार को दशहरे (Dussehra) की छुट्टी थी और इस छुट्टी का फायदा वॉर (War) को मिला। इस दिन फिल्म ने शानदार कमाई करके एक और रिकॉर्ड बना डाला। यानि सातवें दिन फिल्म वॉर (War) ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है।

बॉक्स ऑफिस इंडिया की वेबसाइट से हमने कुछ डाटा निकाला है इस डाटा के मुताबिक 'वॉर' (War) ने बीते 8 अक्टूबर को 27 करोड़ रुपये की कमाई की है। यानि कुल मिलाकर फिल्म का कलेक्शन 207 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। 

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म वॉर को लेकर एक ट्वीट किया है जिसमें लिखा है कि 7वें दिन ही 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली 'वॉर (War)' ने अपने इस रिकॉर्ड के जरिए 'संजू', 'सुल्तान', 'दंगल', 'पीके' और 'बजरंगी भाईजान' जैसी फिल्मों को पछाड़ दिया है। जिस तरह से फिल्म की रफ्तार है, उस लिहाज से कहा जा सकता है कि ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की 'वॉर' 300 करोड़ का कलेक्शन भी कर सकती है।

 

तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 51.60 करोड़, दूसरे दिन 23.10 करोड़, तीसरे दिन 21.30 करोड़, चौथे दिन 27.60 करोड़, पांचवे दिन 36.10 करोड़ और छठे दिन 20.60 करोड़ की कमाई की। यानि कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि फिल्म ने अपने कंटेंट और दमदार एक्शन के जरिए दर्शकों और समीक्षकों का दिल जीता लिया है।

 

टॅग्स :वॉर मूवीऋतिक रोशनटाइगर श्रॉफवाणी कपूरबॉक्स ऑफिस कलेक्शनबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?