लाइव न्यूज़ :

War Box Office Collection 6th Day: 'वॉर' से सिनेमाघरों में लगी आग, तोड़े कमाई के कई रिकॉर्ड्स

By ज्ञानेश चौहान | Updated: October 8, 2019 12:38 IST

वॉर ने पहले ही दिन धमाकेदार शुरुआत करके 53.15 करोड़ की कमाई की थी, तो चलिए जानते हैं कि छठे फिल्म वॉर ने कितनी कमाई कर ली है। 

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म वॉर ने बीते पांच दिनों में 168 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।फिल्म जल्द ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार करके नया रिकॉर्ड बनाएगी।

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'वॉर' का नशा लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। तभी तो इस फिल्म ने इतने कम समय में ही ताबड़तोड़ कमाई कर ली है। इसके साथ ही इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड्स भी अपने नाम कर लिए हैं। वॉर ने पहले ही दिन धमाकेदार शुरुआत करके 53.15 करोड़ की कमाई की थी। तो चलिए जानते हैं कि छठे फिल्म वॉर ने कितनी कमाई कर ली है। 

बीते पांच दिनों की अगर हम बात करें तो फिल्म वॉर ने 168 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श की रिपोर्ट के मुताबिक वॉर फिल्म जल्द ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार करके नया रिकॉर्ड बनाएगी। बॉक्स ऑफिस इंडिया की वेबसाइट के मुताबिक छठे दिन फिल्म वॉर ने 197 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

फिल्म वॉर गांधी जयंती के मौके पर यानि कि 2 अक्टूबर को रिलीज की गई थी। ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि यह फिल्म इस वीकेंड में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। यह फिल्म अमेरिका, यूएई, कनाडा में भी शानदार कमाई कर रही हैं। इस फिल्म ने पहले 51.60 करोड़, दूसरे दिन 23.10 करोड़, तीसरे दिन 21.30, चौथे दिन 27.60 करोड़ और पांचवे दिन 36 करोड़ रुपये कमाए हैं। 

अगर बात करें रिकॉर्ड्स की तो फिल्म वॉर ने सलमान खान की भारत को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म भारत का 5 दिनों का ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन 150.10 करोड़ था। साथ ही मिशन मंगल- 97.56 करोड़ (4 दिनों का ओपनिंग वीकेंड), केसरी- 78.07 करोड़ (3 दिनों का ओपनिंग वीकेंड), गली बॉय- 72.45 करोड़ (4 दिनों का ओपनिंग वीकेंड) फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है।

 

फिल्म वॉर सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्शन में बनी है। इसके प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा हैं। फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर विशाल-शेखर और सन्चित बलहारा हैं। फिल्म में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के अलावा वाणी कपूर, आशुतोष राणा, दीपन्निता शर्मा और अनुप्रिया गोएंका भी हैं।

टॅग्स :वॉर मूवीऋतिक रोशनटाइगर श्रॉफवाणी कपूरबॉक्स ऑफिस कलेक्शनबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?