लाइव न्यूज़ :

फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के OTT रिलीज की हो गई घोषणा, जी5 पर इस दिन से होगी स्ट्रीम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 25, 2022 15:49 IST

अनुपम खेर ने एक बयान में कहा, ‘द कश्मीर फाइल्स’ एक ऐसी घटना को दिखाती है जो कई वर्ष पहले हमारे लोगों के साथ घटी और जिसके बारे में अब भी बहुत से लोग नहीं जानते।

Open in App
ठळक मुद्देअनुपम खेर ने बताया कि जो लोग द कश्मीर फाइल्स को बड़े पर्दे पर नहीं देख पाए, उनके लिए यह ‘जी5’ पर आ रही हैफिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ भारत और कई अन्य देशों में हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड सहित कई भाषाओं में उपलब्ध होगी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ 13 मई से डिजिटल मंच ‘जी5’ पर प्रसारित की जाएगी।

मुंबई। विवेक रंजन अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी विवादित और चर्चित फिल्म द कश्मीर फाइल्स के दर्शकों को आखिर वो खुशखबरी मिल ही गई जिसका वे लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। द कश्मीर फाइल्स को देखने की चाह रखने वाले वैसे दर्शक जो सिनेमाहॉल नहीं जा सके, उनके लिए इसके ओटीटी रिलीज की घोषणा कर दी गई है।

बता दें कि फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ 13 मई से डिजिटल मंच ‘जी5’ पर प्रसारित की जाएगी। फिल्म के लेखक और निर्देशक विवेक अग्निहोत्री हैं और इसका निर्माण ‘ज़ी स्टूडियो’ के बैनर तले किया गया था। यह फिल्म कश्मीर से कश्मीरी हिंदुओं के पलायन के विषय पर आधारित है। फिल्म में दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर और मिथुन चक्रवर्ती के साथ-साथ पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार जैसे कलाकारों ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं।

अनुपम खेर ने एक बयान में कहा, ‘‘ ‘द कश्मीर फाइल्स’ एक ऐसी घटना को दिखाती है जो कई वर्ष पहले हमारे लोगों के साथ घटी और जिसके बारे में अब भी बहुत से लोग नहीं जानते। फिल्म को देशभर में बहुत सराहना मिली और जो लोग इसे बड़े पर्दे पर नहीं देख पाए, उनके लिए यह ‘जी5’ पर आ रही है।’’ फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ भारत और कई अन्य देशों में हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड सहित कई भाषाओं में उपलब्ध होगी। 

टॅग्स :द कश्मीर फाइल्सअनुपम खेरVivek Ranjan AgnihotriZee Entertainment
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर भावुक हुए अनुपम खेर, शेयर किया खास अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीZEE5 पर आएगी डरावनी थ्रिलर डालिंब, फर्स्ट लुक में दिखी रहस्य और भावनाओं की झलक

बॉलीवुड चुस्की‘खोसला का घोसला 2’ में रवि किशन की एंट्री, अनुपम खेर ने जताई खुशी

बॉलीवुड चुस्कीVIRAL: अनुपम खेर ने किया 'तौबा तौबा' पर डांस, देखें वायरल वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीAnupam Kher: फिर सिनेमाघरों में आएगी Tanvi The Great, अनुपम खेर ने 'तन्वी' को फिर से रिलीज करने पर कहा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल