लाइव न्यूज़ :

Sandalwood Drug Racket: ड्रग मामले में अब विवेक ओबेरॉय के बहनोई का नाम आया सामने, 11 लोग किए जा चुके हैं गिफ्तार

By अमित कुमार | Updated: September 7, 2020 13:24 IST

पिछले कुछ समय से फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग्स का कारोबार करने वालों पर एनसीबी की टीम ने पैनी नजर रखी हुई है। इस मामले में अब विवेक ओबेरॉय के बहनोई का नाम भी सामने आ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देआदित्य अलावा कर्नाटक के पूर्व मंत्री जीवराज अल्वा के बेटे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आदित्य अल्वा का नाम उन 12 लोगों की लिस्ट में शामिल हैं जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

बॉलीवुड में ड्रग कनेक्शन की जांच के तार कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री तक भी पहुंचे हैं। हाल ही में कन्नड़ एक्ट्रेस रागिनी द्विवेदी समेत 11 लोगों को प्रतिबंधित ड्रग्स के इस्तेमाल के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बेंगलुरु की सेंट्रल क्राइम ब्रांच (सीसीबी) टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। इस स्कैंडल में बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय के साले आदित्य अल्वा का नाम भी आ रहा है। 

आदित्य अलावा कर्नाटक के पूर्व मंत्री जीवराज अल्वा के बेटे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आदित्य अल्वा का नाम उन 12 लोगों की लिस्ट में शामिल हैं जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। फिल्मी पार्टियों में उनका नाम खासा मशहूर बताया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीसीबी अभी आदित्य अल्वा की तलाश में है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि उन्हें गिरफ्तार किया जाना है या नहीं।

एक्ट्रेस रागिनी द्विवेदी को किया गया था गिरफ्तार

हाल ही में पुलिस ने अस मामले में कन्नड़ फिल्म में ड्रग्स फैलाने वाली एक्ट्रेस रागिनी द्विवेदी को गिरफ्तार किया था। वहीं फिल्म निर्माता और पत्रकार इंद्रजीत लंकेश ने सैंडलवुड में मादक पदार्थ के इस्तेमाल को लेकर सीसीबी के पास अपना बयान दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि यहां के फिल्म उद्योग के कम से कम 15 लोग मादक पदार्थ से जुड़े कारोबार में शामिल हैं।

एनसीबी गहराई से कर रही है मामले की जांच

केंद्रीय अपराध शाखा ने कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि इस रैकेट में और भी कई बड़े लोगों का नाम सामने आ सकता है। एनसीबी ने बेंगलुरु से तीन लोगों को गिरफ्तार किया था, जिन पर कन्नड़ फिल्म उद्योग (कन्नड़ फिल्म उद्योग को ‘सैंडलवुड’ भी कहा जाता है) के गायकों और कलाकारों को मादक पदार्थ की आपूर्ति करने का आरोप है।  

टॅग्स :विवेक ओबेरॉयबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच