लाइव न्यूज़ :

द कश्मीर...में 'कश्मीर बनेगा पाकिस्तान' नारे लगाने के बाद रोने लगते थे कलाकार, अनुपम खेर के किरदार की मौत पर खूब रोए थे विवेक अग्निहोत्री

By अनिल शर्मा | Updated: March 28, 2022 13:49 IST

विवेक रंजन अग्निहोत्री ने बताया कि कश्मीर में फिल्म की शूटिंग के वक्त उनके खिलाफ फतवा जारी हो गया था। लिहाजा वहां से पूरी टीम के साथ उनको उत्तराखंड जाकर शूटिंग करनी पड़ी।

Open in App
ठळक मुद्देविवेक अग्निहोत्री ने कहा कि शूटिंग करते वक्त हर सीन के बाद कलाकार फफक-फफक कर रोने लगते थेअभिनेता 'कश्मीर बनेगा पाकिस्तान' के नारे लगाने के लिए तैयार नहीं होते थेविवेक रंजन ने बताया है कि फिल्म में अनुपम खेर के किरदार की मौत के बाद उनसे लिपटकर खूब रोए थे

मुंबईः मौजूदा दौर की चर्चित और विवादित फिल्म द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने इसके बनने के दौरान की कहानियों को साझा किया है। अग्निहोत्री ने द कश्मीर फाइल्स को लिखा भी और निर्देशित भी किया है। इस फिल्म के दृश्यों को फिल्माने में काफी कठिनाइयों को सामना करना पड़ा था। 

विवेक रंजन ने बताया कि कश्मीर में फिल्म की शूटिंग के वक्त उनके खिलाफ फतवा जारी हो गया था। लिहाजा वहां से पूरी टीम के साथ बोरिया बिस्तर बांधकर उनको उत्तराखंड जाकर शूटिंग करनी पड़ी। अग्निहोत्री के मुताबिक, फिल्म के दृश्यों को शूट करने के बाद कलाकार रोने लगते थे। उन्हें काफी समझाना पड़ता था।

बकौल अग्निहोत्री, शूटिंग करते वक्त हर सीन के बाद कलाकार फफक-फफक कर रोने लगते थे। फिल्म में अभिनेता 'कश्मीर बनेगा पाकिस्तान' के नारे लगाने के लिए तैयार नहीं होते थे। हम उन्हें बहुत समझाते थे। इस तरह के नारों वाले सीन शूट करने के बाद वे लोग बहुत रोते थे, फिर भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगाते थे।

विवेक रंजन ने बताया है कि फिल्म में अनुपम खेर के किरदार की मौत के बाद उनसे लिपटकर खूब रोए थे। फिल्ममेकर ने बताया कि उनके पिता की मौत के बाद से वह रोए नहीं थे। अभिनेता ने कहा, फिल्म में जब अनुपम खेर की मौत होती है तो मैं उनसे लिपटकर फूट-फूट कर रोने लगा था। मुझे मेरे पिता की याद आ गई। इस फिल्म में सब लोग कहीं न कहीं रोते रहे। इमोशनल होते रहे।

गौरतलब है कि इससे पहले फिल्म के सह लेखक सौरभ एम. पांडे ने कहा था फिल्म में सिर्फ 5 प्रतिशत की दिखाई गई है बाकी का दिखा ही नहीं सकते ना ही दिखाने लायक है। सौरभ ने बताया था कि रिसर्च के दौरान 700 इंटरव्यू किए, 15 से 20 किताबें पढ़ी थीं।

टॅग्स :Vivek Ranjan Agnihotriअनुपम खेरहिन्दी सिनेमा समाचारbollywood news
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!