लाइव न्यूज़ :

विवेक अग्निहोत्री की 'द कश्मीर फाइल्स' दोबारा रिलीज होगी, इस दिन आएगी सिनेमाघरों में

By शिवेंद्र राय | Updated: January 18, 2023 15:56 IST

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' 1990 के दशक में कश्मीर से हुए कश्मीरी पंडितों के पलायन पर केंद्रित है जिसमें मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार और अभिनेत्री पल्लवी जोशी ने मुख्य भूमिका निभाई है।

Open in App
ठळक मुद्देसिनेमाघरों में री-रिलीज होगी 'द कश्मीर फाइल्स'विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी19 जनवरी को होगी दोबारा रिलीज

नई दिल्ली: फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होने वाली है। इस बात की जानकारी खुद विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर के दी है। ट्विटर पर  'द कश्मीर फाइल्स' का पोस्टर शेयर करते हुए विवेक अग्निहोत्री ने लिखा, "द कश्मीर फाइल्स" को दोबारा 19 जनवरी को रिलीज किया जा रहा है। उस दिन कश्मीरी हिंदू नरसंहार दिवस है। यह पहली बार है कि कोई फिल्म साल में दो बार रिलीज हो रही है। अगर आप बड़े पर्दे पर इसे देखने में चूक गए हैं तो अभी टिकट्स बुक कर लें।"

फिल्म में अहम किरदार निभाने वाले अनुपम खेर ने भी इस जानकारी को ट्वीटर पर शेयर किया और लिखा कि शायद यह पहली बार हो रहा है जब कोई फिल्म एक साल के अंदर दूसरी बार रिलीज हो रही है। श्रद्धांजलि देने के लिए फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को कल कृपया जरूर देखें।

बता दें कि 'द कश्मीर फाइल्स' 11 मार्च 2022 को रिलीज हुई थी और 20 से 25 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।  'द कश्मीर फाइल्स' ने 340 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। विवेक अग्निहोत्री की ये फिल्म 1990 के दशक में कश्मीर से हुए कश्मीरी पंडितों के पलायन पर केंद्रित है जिसमें मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार और अभिनेत्री पल्लवी जोशी ने मुख्य भूमिका निभाई है।

फिल्म को लेकर हो चुका है विवाद

अपनी रिलीज के बाद से ही यह फिल्म विवादों में है। हाल ही में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया के जूरी हेड इजरायली फिल्मकार नदाव लैपिड ने 'द कश्मीर फाइल्स' को वल्गर और प्रोपेगेंडा फिल्म करार दिया था। उन्होंने कहा था कि मैं इस तरह के फिल्म समारोह में ऐसी फिल्म को देखकर हैरान हूं। नदाव लैपिड के बयान पर जमकर हंगामा हुआ था और इस मामले में इजरायल के भारत में राजदूत नाओर गिलोन को सफाई देनी पड़ गई थी। नाओर गिलोन ने नदाव लैपिड के बयान को निजी बताया था और लैपिड को फटकार लगाते हुए कहा था कि आपको शर्म आनी चाहिए।

टॅग्स :द कश्मीर फाइल्सअनुपम खेरहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड हीरोमिथुन चक्रबर्ती
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!