लाइव न्यूज़ :

ड्रग्स मामले में बॉलीवुड के बचाव में आए विशाल भारद्वाज, बोले- हमारा फिल्म उद्योग खूबसूरत है, यहां कोई बुरी संस्कृति नहीं

By भाषा | Updated: September 26, 2020 20:05 IST

विशाल भारद्वाज ने कहा कि उनका मानना है कि फिल्म उद्योग में लोग हमेशा मदद के लिये उपलब्ध रहते हैं और उनके जैसे किसी बाहरी के लिये जो किसी फिल्मी परिवार से ताल्लुक नहीं रखता, यह संजोने योग्य अनुभव है।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने फिल्मी जगत में अंदरुनी बनाम बाहरी समेत कई बहस छेड़ दी हैं।विशाल भारद्वाज ने कहा कि व्यक्तिगत रूप से मुझे नहीं लगता कि यहां विषाक्त संस्कृति है। “हैदर” के निर्देशक ने कहा कि कुछ लोग हैं जिनके “निहित स्वार्थ” हैं, इसलिए वह फिल्मी जगत को बदनाम कर रहे हैं।

मुंबई:  बॉलीवुड निर्देशक विशाल भारद्वाज ने उन दावों को बकवास बताया कि भारतीय फिल्म उद्योग में घरेलू व बाहरी का बंटवारा है और यहां विषाक्त संस्कृति है । उन्होंने कहा कि कुछ लोग “निहित स्वार्थों” के लिये इसकी छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं।

भारद्वाज ने कहा कि उनका मानना है कि फिल्म उद्योग में लोग हमेशा मदद के लिये उपलब्ध रहते हैं और उनके जैसे किसी बाहरी के लिये जो किसी फिल्मी परिवार से ताल्लुक नहीं रखता, यह संजोनेयोग्य अनुभव है। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने “अंदरुनी बनाम बाहरी” समेत कई बहस छेड़ दी हैं ।यहां कथित ड्रग सेवन को लेकर भी बहुत सी बातें हो रही हैं।

राजपूत को 14 जून को यहां बांद्रा स्थित उनके अपार्टमेंट में मृत पाया गया था। स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन (एसडब्ल्यूए) अवार्ड के शुक्रवार को हुए डिजिटल संवाददाता सम्मेलन के दौरान ‘पीटीआई-भाषा’ द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में भारद्वाज ने कहा, “व्यक्तिगत रूप से मुझे नहीं लगता कि यहां विषाक्त संस्कृति है। मेरा मानना है कि यहां हमारी कार्य संस्कृति में काफी प्यार है।

फिल्म की यूनिट एक पूरे परिवार की तरह बन जाती है। यहां काफी खूबसूरत कार्य संस्कृति है।” “हैदर” के निर्देशक ने कहा कि कुछ लोग हैं जिनके “निहित स्वार्थ” हैं और वे सिनेमा को “विषाक्त” कार्य स्थल के तौर पर दिखाने की कोशिश में लगे हैं। उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि विषाक्त संस्कृति के बारे में यह सारी बातें बकवास हैं। हमारा एक खूबसूरत उद्योग है…जो बर्बाद किया जा रहा है।

निहित स्वार्थ किस तरह के हैं सबको मालूम है।” भारद्वाज ने कहा, “और हम यह भी जानते हैं कि यह हो रहा है। इसलिये कृपया हमें माफ कीजिए, हमें हमारे हाल पर छोड़ दीजिए। हम अच्छा कर रहे हैं।” उन्होंने कहा, “इसे अंदरुनी या बाहरी से कुछ लेनादेना नहीं। यह सब बनाई हुई बकवास है।

हम एक परिवार की तरह हैं। मुझे फिल्म उद्योग में कभी बाहरी की तरह महसूस नहीं हुआ। जो कुछ भी थोड़ा बहुत मैंने महसूस किया वह किसी भी अन्य पेशे में हो सकता था।” उन्होंने कहा, “आपको यहां जो भावनात्मक समर्थन मिलता है वह आपको किसी अन्य कार्यसंस्कृति में बाहर नहीं मिल सकता। यह एक खूबसूरत उद्योग है, यहां कोई विषाक्त संस्कृति नहीं है।”  

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच