लाइव न्यूज़ :

'पटाखा' वाला युद्ध होने वाला है प्रारंभ, दो बहनों के रिश्ते के उलझाव को पेश करता है ट्रेलर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 15, 2018 04:18 IST

विशाल भारद्वाज की फिल्म पटाखा का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ये  चरण सिंह पथिक की लघुकथा 'दो बहनें' पर आधारित है।

Open in App

विशाल भारद्वाज की फिल्म पटाखा का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ये  चरण सिंह पथिक की लघुकथा 'दो बहनें' पर आधारित है। फिल्म का ट्रेलर15 अगस्त रात 12 बजे ट्रेलर रिलीज किया गया। 

पटाखा की कहानी दो बहनों के जीवन पर घूमती फिल्म है। ट्रेलर में बहनों के लड़ृाई और गालियों को मिश्रण देखने को मिलेगा। फिल्म की कहानी बड़की और छुटकी की है जो राजस्थान के एक छोटे से गांव की रहने वाली हैं, दोनों हमेशा लड़ती रहती हैं। ट्रेलर ने आते ही धमाल मचा दिया है।

वहीं, ट्रेलर में अहम किरदार सुनील ग्रोवर का भी है जो समय-समय पर हर किरदार के साथ नजर आते हैं। ट्रेलर के आखिर में सुनील ग्रोवर बोलते हैं कि, अटल बिहारी बाजपेयी जी ने परवेज मुशरफ जी से 100 टके की बात कही थी आगरा में, हम अपने दुश्मन तो चुन सकते हैं पर पड़ोसी नहीं, रिश्ते तो चुन सकते हैं पर रिश्तेदार नहीं।

आपको बता दें कि, पटाखा का नाम पहले छुरियां था। वहीं, विशाल लंबे समय से इस कॉमेडी ड्रामा को दर्शकों तक पहुंचाना चाहते थे। सुनील पहली बार विशाल के साथ काम कर रहे हैं जबकि विजय राज ने विशाल की फिल्म डेढ़ इश्किया में काम किया था। यह फिल्म इस साल अप्रैल में शुरू हुई और 28 सितंबर को रिलीज़ की जायेगी। 

टॅग्स :विशाल भारद्वाज
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीKuttey 2022: विशाल भारद्वाज की 'कुत्ते' चार नवंबर को होगी रिलीज

बॉलीवुड चुस्कीटीवी छोड़ने के बाद प्रसिद्धि कब चली गई पता नहीं चला, बोलीं राधिका मदान- विशाल भारद्वाज और वासन बाला के साथ काम करने से काफी मदद मिली

भारतविशल भारद्वाज ने अपनी नई फिल्म ‘कुत्ते’ की घोषणा की, बेटे आसमान निर्देशक पारी का करेंगे आगाज

बॉलीवुड चुस्की'कुत्ते' से बतौर निर्देशक डेब्यू करने जा रहे विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान, नसीरुद्दीन शाह, तब्बू समेत दिखेंंगे ये कलाकार

बॉलीवुड चुस्कीFCAT क्या है जिसे खत्म किए जाने पर कुछ फिल्मी हस्तियों ने जताई है निराशा, जानें पूरा मामला

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी