लाइव न्यूज़ :

ब्रांड वैल्यू गिरने के बावजूद विराट कोहली नंबर 1, भारत की ये हैं शीर्ष 4 सबसे ताकतवर शख्सियतें, जानिए

By अनिल शर्मा | Updated: March 31, 2022 10:53 IST

डफ ऐंड फेल्प्स ने 20 शख्सियतों की सूची जारी की है। इस बार धोनी, आलिया और रणवीर सिंह की ब्रांड वैल्यू में काफी इजाफा हुआ है। वहीं विराट कोहली की ब्रांड वैल्यू पिछले साल के मुकाबले कम हुई है...

Open in App
ठळक मुद्देकंसल्टेंसी फर्म डफ ऐंड फेल्प्स ने भारत की सबसे ताकतवर शख्सियतों ( ब्रांड वैल्यू के हिसाब से) की सूची जारी की हैइस सूची में क्रिकेट जगत से लेकर मनोरंजन जगत की शख्सियतें शामिल हैंशीर्ष 5 में जगह बनाने वालीं अभिनेत्री आलिया भट्ट एक मात्र शख्सियत हैं जिनकी ब्रांड वैल्यू 6.81 करोड़ डॉलर (515 करोड़ रुपये) है

नई दिल्लीः कंसल्टेंसी फर्म डफ ऐंड फेल्प्स की हालिया सेलेब्रिटी वैल्यूएशन रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली की ब्रांड वैल्यू गिर गई है। विराट की ब्रांड वैल्यू में पिछले साल के मुताबिक कमी आई है फिर भी वह भारत के सबसे ज्यादा ताकतवर शख्सियत हैं। विराट कोहली ने 18.57 करोड़ डॉलर (1,400 करोड़ रुपये) की ब्रांड वैल्यू के साथ लगातार पांचवें साल शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। 

डफ ऐंड फेल्प्स ने मंगलवार को अपनी रिपोर्ट जारी की है। इसमें बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट जगत की शख्सियतें शामिल हैं। डफ ऐंड फेल्प्स अपनी रिपोर्ट शख्सियतों के विज्ञापनों, उनकी सोशल मीडिया उपस्थिति के आधार पर तैयार करता है। रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया गया है कि कोरोना महामारी का असर भारत में सेलिब्रिटी एंडोर्समेंट सेगमेंट पर भी पड़ा है। 

क्रिकेट जगत की बात करें तो विराट कोहली सबसे उपर मौजूद हैं। विराट के अलावा महेंद्र सिंह धोनी इस सूची में 5वें नंबर पर मौजूद हैं वहीं सचिन तेंदुलकर 8वें नंबर पर तो रोहित शर्मा 13वें स्थान पर रहते हुए ताकतवर शख्सियतों में जगह बनाई है। मनोरंजन जगत में रणवीर सिंह सबसे ताकतवर शख्सित हैं। उनकी ब्रांड वैल्यू  15.83 करोड़ (1,200 करोड़ रुपये) है। 

भारत की शीर्ष 5 शख्सियतों की ब्रांड वैल्यू और उनका स्थान

1. विराट कोहली शीर्ष पर हैं। उनकी ब्रांड वैल्यू 18.57 करोड़ डॉलर (1,400 करोड़ रुपये) है। विराट लगातार 5वें साल शीर्ष स्थान पर बरकरार हैं।

2. इस सूची में दूसरे स्थान पर अभिनेता रणवीर सिंह हैं जिनकी ब्रांड वैल्यू 15.83 करोड़ (1,200 करोड़ रुपये) है। वह दूसरे स्थान पर हैं जबकि पिछले साल वह एक पायदान नीचे थे।

3. अक्षय कुमार इस साल 13.96 करोड़ डॉलर (1,050 करोड़ रुपये) की ब्रांड वैल्यू के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

4. इस सूची के शीर्ष 5  में आलिया भट्ट एक मात्र अभिनेत्री हैं। आलिया की ब्रांड वैल्यू इस साल 6.81 करोड़ डॉलर (515 करोड़ रुपये) है।आलिया पिछले साल 6वें स्थान पर थीं। इस बार दो पायदान की छलांग लगाई है।

5. पांचवें स्थान पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी हैं। उनकी इस साल की ब्रांड वैल्यू 6.12 करोड़ डॉलर (465 करोड़ रुपये) है।

गौरतलब है कि  डफ ऐंड फेल्प्स ने 20 शख्सियतों की सूची जारी की है। इस बार धोनी, आलिया और रणवीर सिंह की ब्रांड वैल्यू में काफी इजाफा हुआ है। वहीं विराट कोहली की ब्रांड वैल्यू पिछले साल के मुकाबले कम हुई है फिर भी वे शीर्ष पर बने हैं।

टॅग्स :विराट कोहलीरणवीर सिंहRanvijay Singhसचिन तेंदुलकरएमएस धोनीआलिया भट्टअक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"फिट लग रहा हूँ ना?": आईपीएल 2026 के बीच एमएस धोनी ने एनएसजी कमांडो के साथ ट्रेनिंग की | VIDEO

क्रिकेटPBKS vs RCB: विराट कोहली ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, PBKS के खिलाफ मुकाबले में हासिल कीं 2 बड़ी उपलब्धियां

क्रिकेटआईपीएल के 100 मैचों में कप्तानी करने वाले 5वें खिलाड़ी, खास क्लब में श्रेयस अय्यर?, देखिए लिस्ट में कौन-कौन शामिल?

क्रिकेट9 सीजन में 500 से अधिक रन?, विराट कोहली सबसे आगे, देखिए टॉप-4 लिस्ट

क्रिकेट2 मैच में 0 और तीसरे में नाबाद 105 रन?, सुनील गावस्कर बोले-चैम्पियन बल्लेबाज विराट कोहली ने साबित किया पुरानी पीढ़ी अभी भी सर्वश्रेष्ठ

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

क्रिकेटआईपीएल प्लेऑफ में आरसीबी, जीटी और एसआरएच?, 1 सीट और 5 दावेदार, कौन पलटेगा बाजी?

क्रिकेटIPL 2026: सीएसके के खिलाफ 5 विकेट से जीत ने एसआरएच को प्लेऑफ में पहुंचाया, जीटी ने भी किया क्वालिफाई

क्रिकेटCSK vs SRH: सीएसके के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के साथ पैट कमिंस ने एक खास लिस्ट में हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ा

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

क्रिकेटBAN vs PAK, 2nd Test: मुशफिकुर रहीम ने अपना 14वां टेस्ट शतक जड़ा, 16,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे किए