लाइव न्यूज़ :

सलमान खान ने बर्थडे पार्टी में अभिषेक बच्चन को लगाया गले, इंटरनेट पर वायरल हो गया वीडियो, देखिए

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: December 22, 2023 19:34 IST

सबसे ज्यादा चर्चा सलमान और अभिषेक के गले मिलने की हुई क्योंकि दोनों को सार्वजनिक कार्यक्रमों में बहुत कम मिलते हुए देखा गया है। दरअसल अभिषेक बच्चन ने 2007 में ऐश्वर्या राय से शादी की थी जो सलमान के साथ कभी रिश्ते में थीं।

Open in App
ठळक मुद्देसबसे ज्यादा चर्चा सलमान और अभिषेक के गले मिलने की हुईभिषेक बच्चन ने 2007 में ऐश्वर्या राय से शादी की थी ऐश्वर्या राय से सलमान के साथ कभी रिश्ते में थीं

नई दिल्ली: प्रमुख फिल्म निर्माता आनंद पंडित ने गुरुवार (21 दिसंबर, 2023) को अपना 60वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर एक विशाल जन्मदिन की पार्टी रखी गई जिसमें अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, सलमान खान, शाहरुख खान और अन्य सितारों ने शिरकत की। पार्टी के अंदर से आए वीडियो में सलमान खान, अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को गर्मजोशी से गले लगाते नजर आ रहे हैं।  यह क्लिप कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बन गई और इसे इंटरनेट पर काफी चर्चा मिली। 

बॉलीवुड सेलेब्रिटिज को कवर करने वाले एक पैपराजी अकाउंट ने इंस्टाग्राम पर सलमान खान और अभिषेक और अमिताभ बच्चन के बीच हुए दिल छू लेने वाले पल को कैद करते हुए एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में सलमान को निर्माता को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए मंच पर जाते देखा जा सकता है। इसी बीच सलमान की नजर अमिताभ बच्चन पर पड़ती है तो वह उनके पास आकर हाथ मिलाते हैं और गले मिलते हैं।

वीडियो में अभिषेक बच्चन को फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला को गले लगाकर बधाई देते हुए देखा जा सकता है। बाद में वह सलमान के साथ भी गर्मजोशी से गले मिले। दोनों के बीच एक संक्षिप्त बातचीत भी हुई। वीडियो के अंत में सलमान और सोनू निगम भी एक-दूसरे को गले मिलते भी नजर आए।

सबसे ज्यादा चर्चा सलमान और अभिषेक के गले मिलने की हुई क्योंकि दोनों को सार्वजनिक कार्यक्रमों में बहुत कम मिलते हुए देखा गया है। दरअसल अभिषेक बच्चन ने 2007 में ऐश्वर्या राय से शादी की थी जो सलमान के साथ कभी रिश्ते में थीं। आज भी सलमान और ऐश्वर्या के रिश्ते की चर्ची होती रहती है। 1998 की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' की शूटिंग के दौरान सलमान और ऐश्वर्या राय के बीच सेट से ही प्रेम कहानी की शुरुआत हुई थी। हालांकि इस रिश्ते का अंत बेहद खराब हुआ था। बाद में जब ऐश्वर्या राय विवेक ओबेरॉय के साथ रिश्ते में आईं तो सलमान और विवेक के बीच तनाव हो गया था। 

टॅग्स :सलमान खानअमिताभ बच्चनअभिषेक बच्चनहिन्दी सिनेमा समाचारऐश्वर्या राय बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम