लाइव न्यूज़ :

वायरल गाना 'कचा बादाम' के गायक भुबन बड्याकर का एक्सीडेंट, अस्पताल में हुए भर्ती, जानिए

By अनिल शर्मा | Updated: March 1, 2022 14:25 IST

भुबन ने हाल ही में एक पुरानी कार खरीदी थी जिसे वे चलाना सीख रहे थे। इसी दौरान उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये हादसा 28 फरवरी को हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देकच्चा बादाम के गायक भुबन बडियाकर एक कार हादसे का शिकार हो गए हैंमीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये हादसा 28 फरवरी को हुआ थाभुबन ने हाल ही में एक पुरानी कार खरीदे थे जिसे वे चलाना सीख रहे थे

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ गाना कच्चा बादाम के गायक भुबन बडियाकर एक कार हादसे का शिकार हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, भुबन ने हाल ही में एक पुरानी कार खरीदी थी जिसे वे चलाना सीख रहे थे। इसी दौरान उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये हादसा 28 फरवरी को हुआ था।

भुबन पिछले कुछ हफ्तों में अपने गाने 'कच्चा बादाम' की वजह से वायरल हुए थे। वे गाने गा कर घूम-घूमकर मूंगफली बेचने का काम करते हैं। भुबन हाल ही में कोलकाता के आलीशान पब में गाते नजर आए थे। वे इस वक्त इंटरनेट सनसनी बन गए हैं। नेटिज़न्स हिट गाने पर रील अपलोड कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर 'कच्चा बादाम' के चलन में कई हस्तियां भी शामिल हो गई हैं।

हाल ही में, उन्हें अभिनेता नील भट्टाचार्य द्वारा अपलोड की गई एक इंस्टाग्राम रील में अपने ही गाने पर डांस करते देखा गया। वीडियो में भुबन को लोगों के एक समूह के साथ हुक स्टेप करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को कैप्शन दिया गया था- "उस आदमी के साथ जिसने यह गीत गाया है। इस रत्न का समर्थन करें… उनसे मिलकर खुशी हुई।”

हाल ही में एक कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल पुलिस ने भुबन को सम्मानित किया है। भुबन ने मूंगफली बेचने के लिए बीरभूम जिले के गांवों की यात्रा करते समय खरीदारों को आकर्षित करने के लिए गीत बनाया। उन्हें पश्चिम बंगाल पुलिस मुख्यालय बुलाकर सम्मानित किया गया।भुबन ने कहा था कि "मैं खुद को विशेषाधिकार प्राप्त महसूस करता हूं। कभी नहीं सोचा था कि मैं यहां पहुंचूंगा। भगवान की कृपा है। ऐसा कभी सपने में भी नहीं सोचा था। मैंने सिर्फ गाना बनाया है, कभी नहीं सोचा था कि यह इतना हाइलाइट किया जाएगा।"

टॅग्स :वायरल वीडियोहिन्दी सिनेमा समाचारकोलकातासड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस