लाइव न्यूज़ :

अनुराग कश्यप की 'निशानची' में विनीत कुमार सिंह का 'जबरदस्त' जलवा, किया कमाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 19, 2025 11:57 IST

रिलीज हुई 'छावा', 'सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव', और 'रंगीन' के बाद अब वह 'निशानची' में भी अपनी छाप छोड़ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देछोटी सी मौजूदगी में ही वह पूरी फिल्म को एक 'ज़बरदस्त' ऊंचाई पर ले जाते हैं।सरप्राइज फैक्टर विनीत कुमार सिंह ही हैं, जिनका किरदार फिल्म की रीढ़ की हड्डी के समान है।

अनुराग कश्यप की नवीनतम रिलीज 'निशानची' एक बार फिर चर्चा में है। फिल्म में एक बार फिर उनके भरोसेमंद अभिनेता विनीत कुमार सिंह की मौजूदगी ने सबका ध्यान खींचा है। भले ही फिल्म में नए चेहरे ऐश्वर्य ठाकरे लीड रोल में हों और कुमुद मिश्रा व जीशान अय्युब जैसे दिग्गज कलाकार भी मौजूद हों, लेकिन फिल्म की असल जान विनीत कुमार सिंह हैं। उनका किरदार स्क्रीन पर बहुत ज़्यादा देर तक नहीं दिखता, लेकिन अपनी छोटी सी मौजूदगी में ही वह पूरी फिल्म को एक 'ज़बरदस्त' ऊंचाई पर ले जाते हैं।

'जबरदस्त' बने फिल्म की रीढ़ की हड्डी

फिल्म का सबसे बड़ा सरप्राइज फैक्टर विनीत कुमार सिंह ही हैं, जिनका किरदार फिल्म की रीढ़ की हड्डी के समान है। उनके किरदार का नाम 'जबरदस्त' है, और वह सचमुच अपने काम से यही कमाल करते हैं। 'जबरदस्त' एक सीधा-साधा पहलवान है जो अपने सपनों को पूरा करना चाहता था, लेकिन एक साजिश का शिकार होकर उसका जीवन रुक जाता है।

फिल्म में वह हीरो ऐश्वर्य ठाकरे के पिता के किरदार में हैं और पूरी कहानी की दिशा और दशा उनके ही किरदार से तय होती है। पहलवान 'जबरदस्त' के रूप में विनीत कुमार सिंह का सशक्त अभिनय एक बार फिर दर्शकों के दिलों को छू गया है और इसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

एक के बाद एक काम से अभिनय का लोहा मनवा रहे हैं विनीत

विनीत कुमार सिंह के लिए यह साल बेहद शानदार साबित हो रहा है। इस साल रिलीज हुई 'छावा', 'सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव', और 'रंगीन' के बाद अब वह 'निशानची' में भी अपनी छाप छोड़ रहे हैं। 'निशानची' की रिलीज से पहले उनके किरदार को छिपाकर रखा गया था, लेकिन फिल्म सामने आते ही उनकी खूब तारीफें हो रही हैं।

उनके करियर की पहली ऐतिहासिक फिल्म 'छावा' में उन्होंने कवि कलश के किरदार को इस तरह जीवंत किया कि वह अब सिनेमा के इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुका है। इससे पहले 'मुक्काबाज' में उन्होंने जिस तरह का शारीरिक और मानसिक बदलाव किया, उसने उन्हें अभिनय के एक बिल्कुल अलग स्तर पर पहुंचा दिया।

यह विनीत कुमार सिंह के अभिनय की खासियत है कि उसमें कहीं भी दोहराव नहीं दिखता। हर किरदार में वह एक नए और प्रभावी तरीके से अपनी छाप छोड़ते हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि उन्होंने अपने दमदार अभिनय से इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम बनाया है और वे उस पहचान और सम्मान के हकदार हैं, जिसकी इंडस्ट्री में अभी भी कमी महसूस होती है।

टॅग्स :अनुराग कश्यपफिल्ममुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच