लाइव न्यूज़ :

रंगबाज 3 के लिए विनीत कुमार सिंह ने बढ़ाया 10 किलो वजन, बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन आपको भी कर देगा हैरान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 19, 2022 06:59 IST

हाल ही में विनीत कुमार सिंह के अपकमिंग शो 'रंगबाज़ 3:डर की राजनीति' का ट्रेलर सामने आया है। दर्शक इसे खूब पसंद कर रहे हैं।इस सीरीज में विनीत, हारून शाह अली बेग (साहेब के नाम से भी जाने जाते हैं) की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देविनीत कुमार सिंह अपकमिंग शो 'रंगबाज 3:डर की राजनीति' को लेकर खासे चर्चा में हैंइस किरदार के लिए उन्होंने अपना जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया सीरीज में विनीत का यह एक डार्क, कॉम्प्लेक्स और साथ ही एक भावपूर्ण किरदार है

मुंबईः अभिनेता विनीत कुमार सिंह ने कई बार एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी वर्सेटिलिटी को साबित किया हैं। मुक्काबाज में शानदार प्रदर्शन के अवाला उन्होंने फिल्मों में कई ऐसे यादगाद किरदार निभाए जिसने दर्शकों के दिमाग पर गहरी छाप छोड़ी है। इसमें बेताल का आर्मी ऑफिसर और गुंजन सक्सेना का सक्त आर्मी फोर्स पायलट रोल भी शामिल हैं। अब वो एक और दमदार किरदार के साथ लोगों को एंटरटेन करने के लिए रेडी हैं। 

हाल ही में विनीत कुमार सिंह के अपकमिंग शो 'रंगबाज़ 3:डर की राजनीति' का ट्रेलर सामने आया है। दर्शक इसे खूब पसंद कर रहे हैं।इस सीरीज में विनीत, हारून शाह अली बेग (साहेब के नाम से भी जाने जाते हैं) की भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस किरदार के लिए उन्होंने अपना जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया और सिर्फ कुछ दिनों के भीतर 10 किलो तक वजन बढ़ाया।

जैसा कि हम सभी जानते थे कि उन्होंने मुक्काबाज़ के लिए एक बॉक्सर के रूप में खुद को बदल लिया और जिसके लिए उन्होंने पंजाब में मुक्केबाजों के साथ एक साल की कड़ी ट्रेनिंग भी की। अब एक बार फिर से उन्होंने रंगबाज 3 के लिए खुद को पूरी तरह से बदल दिया है और जो उनके लिए बेहद मुश्किल था। हाल ही में अभिनेता इस पर खुलकर बात करते दिखाई दिए हैं। वे कहते हैं, ''इस रोल के लिए दस किलो वजन बढ़ाना काफी मुश्किल था लेकिन यह किरदार की मांग थी और मैं जो भूमिका निभा रहा था, उसे देखना मेरे लिए बहुत जरूरी था। मुझे किरदार के लिए सख्त आहार और कड़ी ट्रेनिंग लेनी पड़ी। लेकिन यह एक शानदार सफर रहा है और मैं सीरीज के रिलीज होने के लिए एक्साइटेड हूं। यह एक डार्क, कॉम्प्लेक्स और साथ ही एक भावपूर्ण किरदार है और मुझे इसे निभाने में बहुत मजा आया।'' विनीत कुमार सिंह इस साल कई और दिलचस्प प्रोजेक्ट्स में दिखाई देंगे जिसमें सिया, आधार, दिल है ग्रे शामिल हैं।

टॅग्स :बॉलीवुड हीरोहिन्दी सिनेमा समाचारवेब सीरीज
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!