लाइव न्यूज़ :

कौवा बिरयानी वाले विजय राज आज मना रहे अपना जन्मदिन, जानिए वो किस्सा कब अभिषेक पर भारी पड़े थे विजय

By वैशाली कुमारी | Updated: November 30, 2021 15:28 IST

कौआ बिरयानी वाला सीन जोकि रन फिल्म का ही हिस्सा था, आज भी लोग उसे कौआ बिरयानी वाले सीन की वजह से याद करते हैं। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन लीड रोल में थे लेकिन विजय ने अपने छोटे से सीन से पूरे फिल्म का क्रेडिट अपने नाम कर लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देविजय राज का जन्म 30 नवंबर 1963 को दिल्ली के एक साधारण से परिवार में हुआ थाउन्हें एक्टिंग में लाने के लिए उनके कॉलेज का काफी योगदान रहा

आपको कौआ बिरयानी वाला सीन जरूर याद होगा? जी हां वही सीन जिसमें एक्टर विजय राज ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से लोगों को खूब हसाया था। अपनी शानदार अदाकारी से जब वो बोलते हैं " छोटी गंगा बोलकर साला नाले में कूदा दिया बे", तो दर्शक हस हस के अपना पेट पकड़ लेते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि कौआ बिरयानी वाला सीन जोकि रन फिल्म का ही हिस्सा था, आज भी लोग उसे कौआ बिरयानी वाले सीन की वजह से याद करते हैं। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन लीड रोल में थे लेकिन विजय ने अपने छोटे से सीन से पूरे फिल्म का क्रेडिट अपने नाम कर लिया था।

अब आप सोच रहे होंगे कि यहां विजय की बात क्यों हो रही है? वो इसलिए क्यूंकि आज इसी कॉमेडी किंग विजय राज का जन्मदिन है। विजय राज को कुछ लोग उनके नाम से भले ही न जानते हों लेकिन हिंदी फिल्में देखने वाला भारत में शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति होगा जिसने उनकी कॉमेडी और लाजवाब एक्टिंग को न देखा हो। आज ज्यादातर लोग उन्हें उनके नाम की बजाए फिल्मों में उनके शानदार काम की वजह से जानते हैं।

विजय जिस फिल्म में दिखाई पड़ते हैं वो फिल्म भले ही फ्लॉप हो जाए लेकिन उनका किरदार हमेशा हिट रहता है। इसकी इस कामयाबी के पीछे एक्टिंग की दुनिया में उनका 15 साल पुराना संघर्ष रहा है। अगर आप भी उनकी कॉमेडी के दीवाने हैं तो उनके संघर्ष के बारे में आपको जरूर जानना चाहिए।

विजय राज का जन्म 30 नवंबर 1963 को दिल्ली के एक साधारण से परिवार में हुआ था। पढ़ाई लिखाई में विजय ठीक-ठाक थे। दिल्ली से ही 12वीं तक की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्हें दिल्ली के जाने माने किरोड़ीमल कॉलेज में एडमिशन मिल गया। उन्हें एक्टिंग में लाने के लिए उनके कॉलेज का काफी योगदान रहा। कॉलेज के ही थियेटर ग्रुप से जुड़कर वो नाटक किया करते थे। उन्हें अपनी एक्टिंग के लिए काफी तारीफें मिलती। 

आपको जानकर हैरानी होगी कि विजय ने कभी भी बॉलीवुड में आने का नहीं सोचा था, उन्होंने अपने आप को एक अच्छे थिएटर आर्टिस्ट के रूप में तरासने और इसी से पैसे कमाने की सोची थी। लेकिन हुआ इसका उल्टा और वे बन गए बॉलीवुड के नए जॉनी लीवर जिनके एक्टिंग ने सबका दिल जीता।

टॅग्स :बॉलीवुड हीरोहिन्दी सिनेमा समाचारहैप्पी बर्थडे
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!