लाइव न्यूज़ :

'लाइगर' के डिजास्टर साबित होने के बाद विजय देवरकोंडा को हुआ भारी नुकसान, बंद किया गया आगामी प्रोजेक्ट

By अनिल शर्मा | Updated: September 6, 2022 09:26 IST

 फिल्म की विफलता के बाद एक रिपोर्ट में कहा गया है कि उनकी अगली फिल्म जन गण मन रोक दी गई है। इस फिल्म को भी पुरी जगन्नाथ द्वारा निर्देशित किया जाना था।

Open in App
ठळक मुद्देपुरी जगन्नाथ द्वारा निर्देशित विजय की लाइगर को काफी उम्मीदों के बीच रिलीज किया गया था।हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डूब गई।फिल्म के असफल होने के बाद निर्देशक पुरी दोनों ने विजय की जन गण मन को बंद करने का फैसला किया है।

मुंबईः विजय देवरकोंडा की हालिया रिलीज लाइगर बॉक्स ऑफिस पर कुछ ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई। लाइगर देवरकोंडा की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म थी। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई। फिल्म की विफलता के बाद एक रिपोर्ट में कहा गया है कि उनकी अगली फिल्म जन गण मन रोक दी गई है। इस फिल्म को भी पुरी जगन्नाथ द्वारा निर्देशित किया जाना था। विजय के एक करीबी सूत्र ने हिंदुस्तान टाइम्स से पुष्टि की है कि इस परियोजना को वास्तव में डिब्बाबंद कर दिया गया है।

पुरी जगन्नाथ द्वारा निर्देशित विजय की लाइगर को काफी उम्मीदों के बीच रिलीज किया गया था। विजय को भी इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं। वह आश्वस्त थे कि फिल्म चलेगी। यही कारण था कि बॉयकॉट ट्रेंड के बीच भी उन्होंने कहा था कि देखते हैं कौन रोकेगा। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डूब गई।

व्यापार सूत्रों के अनुसार, फिल्म ने अपने शुरुआती सप्ताहांत में पूरे भारत में महज 35 करोड़ का ही कारोबार किया। फिल्म 25 अगस्त को रिलीज हुई थी। इससे पहले ही  यह घोषणा की गई थी कि विजय देवरकोंडा और पुरी एक अन्य प्रोजेक्ट पर साथ काम करेंगे, जिसका नाम जन गण मन है। यह भी घोषणा की गई थी कि फिल्म अगस्त 2023 में रिलीज होगी। हालांकि, विजय और पुरी दोनों ने लाइगर की विफलता के बाद जन गण मन को बंद करने का फैसला किया है।

टॅग्स :विजय देवरकोंडासाउथ सिनेमा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम

बॉलीवुड चुस्कीKrishnavataram Movie Review: सिर्फ फिल्म नहीं एक इमोशन है 'कृष्णावतारम', निर्देशक हार्दिक गज्जर का दिखा कमाल

बॉलीवुड चुस्कीमलयालम एक्टर संतोष नायर का निधन, सड़क हादसे का हुए शिकार; पत्नी घायल

भारतबॉलीवुड से लेकर साउथ तक..., सेलेब्स ने दी थलपति विजय को बधाई, तमिलनाडु में TVK का 'पॉलिटिकल ब्लॉकबस्टर'

भारतसिनेमा से सियासत के 'जननायक' तक, 2 साल में विजय कैसे बने तमिलनाडु की राजनीति के हीरो? जानें पूरी कहानी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार