लाइव न्यूज़ :

विद्युत ने बताया अपनी शादी का प्लान, 100 लोगों के साथ करेंगे ये काम

By वैशाली कुमारी | Updated: October 10, 2021 19:16 IST

विद्युत को कमांडो फिल्म से पहचान मिली थी, जिसके बाद उन्होंने इसकी अगली सीरीज में काम करने के साथ दूसरी फिल्मों में भी अपनी कलाकारी की छाप छोड़ी। 

Open in App
ठळक मुद्देविद्युत ने बताया कि वो चाहते हैं कि उनकी शादी में 100 मेहमानों के साथ वो स्काईडाइविंग करेंनंदिता महतानी के साथ विद्युत लेंगे सात फेरे 

विद्युत जामवाल को इंडस्ट्री में एक्टिंग से ज्यादा उनके शानदार और हैरतअंगेज एक्शन के लिए जाना जाता है। विद्युत को कमांडो फिल्म से पहचान मिली थी, जिसके बाद उन्होंने इसकी अगली सीरीज में काम करने के साथ दूसरी फिल्मों में भी अपनी कलाकारी की छाप छोड़ी। 

रील की दुनियां से हटकर विद्युत अपनी रियल जिंदगी में तूफानी काम करते रहते हैं, उसी का एक नज़ारा विद्युत कि शादी में भी दिखने वाला है। विद्युत का शादी वाला प्लान सुनकर उनके बारातियों के तो होश ही उड़ चुके हैं। क्या है उनका प्लान ये जानेंगे लेकिन उससे पहले ये जान लीजिए की कौन है उनकी होने वाली मिस लाइफ पार्टनर जिनके साथ विद्युत सात फेरे लेने वाले हैं।

खुदा हाफिज जैसी बड़े बजट की फिल्म में लीड रोल निभाने वाले विद्युत अब हॉलीवुड का रुख कर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने हॉलीवुड के कई नामी डायरेक्टर्स के साथ फोटोज शेयर की थी, जिसके बाद उनके आगामी प्रोजेक्ट्स के बारे में भी जानकारी दी।

विद्युत ने अपनी शादी को लेकर कहा है कि ये आमतौर पर होने वाला शादी समारोह नहीं होगा बल्कि उनके दिमाग में शादी को यादगार और खास बनाने के लिए एक बेहतरीन आइडिया है।

विद्युत जामवाल ने पिछले महीने नंदिता महतानी के साथ सगाई की है। सोशल मीडिया पर सगाई की तस्वीरें शेयर कर के उन्होने इसकी जानकारी दी और अपने शादी को लेकर भी कई खुलासे किए। विद्युत के अनुसार वे अपनी शादी को काफी यादगार बनाना चाहते हैं इसके लिए उन्होंने काफी प्लैनिंग भी कर रखी है।

शादी में करेंगे स्काईडाइविंग

विद्युत ने बताया कि वो चाहते हैं कि उनकी शादी में 100 मेहमानों के साथ वो स्काईडाइविंग करें, इससे वो अपनी शादी को सभी के लिए यादगार बना सकेंगे। हालांकि ऐसा होगा या नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन ये तो मानना पड़ेगा कि विद्युत का प्लान वाकई जबरदस्त है।

कौन हैं नंदिता महतानी, जिनके साथ विद्युत लेंगे सात फेरे 

नंदिता महतानी की पहले भी शादी हो चुकी है, वो करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर की पहली पत्नी है। अब विद्युत जामवाल संग अपने रिश्ते को लेकर वो काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। नंदिता महतानी स्टाइलिस्ट हैं और वो फिलहाल विराट कोहली के साथ लंबे अरसे से जुड़ी हैं। विराट की स्टाइलिंग का जिम्मा नंदिता महतानी के कंधों पर ही है।

फिलहाल विद्युत और नंदिता अपने रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं और जल्द से जल्द शादी के बंधन में बंधना चाहते हैं।

टॅग्स :विद्युत जामवालहिन्दी सिनेमा समाचारवेडिंगबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

ज़रा हटकेEMI पर खरीदा iPhone-17, शादी में नाले में गिरा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई