लाइव न्यूज़ :

Khuda Hafiz trailer: एक्शन-थ्रिलर से भरपूर है विद्युत जामवाल की 'खुदा हाफिज', पत्नी की तलाश में भटकते पति की कहानी

By अमित कुमार | Updated: July 26, 2020 07:42 IST

'खुदा हाफिज' एक ऐसे कपल की कहानी है जो बेहतर करियर के लिए बाहर जाकर काम करने की तैयारी करते हैं। लेकिन इस दौरान उनकी लाइफ में कुछ ऐसा होता है जो सबकुछ बदलकर रख देता है।

Open in App
ठळक मुद्देकुछ दिन पहले ही विद्युत जामवाल की फिल्म यारा का भी ट्रेलर सामने आया था।यारा और खुदा हाफिज इन दोनों ही फिल्म से विद्युत जामवाल को खासी उम्मीदें हैं।फिल्म 'खुदा हाफिज' में विद्युत जामवाल और शिवलीका ओबेरॉय के अलावा अन्नू कपूर, शिव पंडित महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।

बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल की अकमिंग फिल्म 'खुदा हाफिज' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। कुछ दिन पहले ही विद्युत जामवाल की फिल्म यारा का भी ट्रेलर सामने आया था। यारा और खुदा हाफिज इन दोनों ही फिल्म से विद्युत जामवाल को खासी उम्मीदें हैं। फिल्म 'खुदा हाफिज' में विद्युत जामवाल और शिवलीका ओबेरॉय के अलावा अन्नू कपूर, शिव पंडित महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।

फिल्म के ट्रेलर में विद्युत एक बेबस पति के रोल में नजर आ रहे हैं जिसकी पत्नी लापता हो गई है। 2 मिनट 12 सेकेंड के इस ट्रेलर में विद्युत का अंदाज फैंस को बेहद भा रहा है। विद्युत अपनी पत्नी को पाने के लिए हर संभव प्रयास करते दिखाई पड़ रहे हैं। कुछ लोग विद्युत की पत्नी का किडनैप कर उसे गलत काम कराने की कोशिश करते हैं। ऐसे में विद्युत की कोशिश उसे बचाकर वापस ले जाने की होती है। 

30 जुलाई को होगा 'यारा' का प्रीमियर 

विद्युत जल्द ही तिग्मांशु धूलिया की फिल्म 'यारा' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ श्रुति हासन लीड रोल में हैं। श्रुति और विद्युत के अलावा फिल्म में अमित साध, विजय वर्मा और संजय मिश्र मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म चार दोस्तों की कहानी पर आधारित है, जोकि साथ में चोरी करते हैं। जी5 पर फिल्म 'यारा' का प्रीमियर 30 जुलाई को होगा।

विद्युत जामवाल ने अपने नाम की एक बड़ी उपलब्धि

विद्युत जामवाल ने देश का नाम अंतराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। दरअसल, उन्होंने एक नई उपलब्धि कर ली है, जिसके कारण हर जगह विद्युत के ही चर्चे हो रहे हैं। द रिचेस्ट ने दुनियाभर के ऐसे स्टार्स की लिस्ट जारी की है जिनसे पंगे लेना महंगा पड़ सकता है। ऐसे में सबसे खास बात ये है कि इसमें शामिल होने वाले विद्युत जामवाल एकलौते भारतीय हैं।

टॅग्स :विद्युत जामवालबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच