लाइव न्यूज़ :

सोनू सूद से विद्युत जामवाल ने कहा- मुझे मेरी नरगिस से मिला दो...एक्टर ने दिया दिल जीतने वाला जवाब

By अमित कुमार | Updated: August 15, 2020 15:18 IST

सोनू सूद लोगों की हर तरीके से मदद कर रहे हैं। घर पहुंचाने से लेकर नए घर दिलाने तक हर जरूरतमंद के लिए सोनू सूद खुशी-खुशी काम कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे विद्युत जामवाल ने अब सोशल मीडिया पर सोनू सूद से मदद मांगी है। विद्युत जामवाल के अस ट्वीट पर सोनू सूद ने बिना देर किए ही दिलचस्प जवाब दिया है। सोनू सूद और विद्युत जामवाल के इन ट्वीट्स पर फैंस भी लगातार अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल की फिल्म 'खुदा हाफिज' 14 अगस्त 2020 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज कर दी गई है। इस फिल्म को दर्शकों की ओर से मिक्सड रिव्यू मिल रही है। कुछ लोगों को फिल्म की कहानी अच्छी लग रही है तो कुछ इसके स्क्रीनप्ले पर सवाल खड़े कर रहे हैं। विद्युत जामवाल ने अब सोशल मीडिया पर सोनू सूद से मदद मांगी है। 

दरअसल, विद्युत जामवाल ने सोनू सूद को टैग करते हुए ट्विटर पर लिखा- 'मुझे मेरी नरगिस वापस चाहिए, और अब तक कोई पता नहीं सोनू सूद सुना है बिछड़े हुए लोगों को आप मिला रहे हैं, क्या मेरी भी मदद करेंगे? #FindNargis?#KhudaHaafiz'। विद्युत जामवाल के अस ट्वीट पर सोनू सूद ने बिना देर किए ही दिलचस्प जवाब दिया है। 

विद्युत को मिला सोनू का दिलचस्प जवाब

विद्युत को जवाब देते हुए सोनू सूद ने लिखा, 'भाई विद्युत जामवाल इसके लिए तो नोमान जाना पड़ेगा और ये काम तो सिर्फ तुम ही कर सकते हो। वैसे हमारे ट्विटर के लोग क्या आप हमारी हेल्प करोगे नरगिस को ढूंढने में? #KhudaHaafiz'। सोनू सूद और विद्युत जामवाल के इन ट्वीट्स पर फैंस भी लगातार अपना रिएक्शन दे रहे हैं। ये दोनों ही स्टार फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं। 

फैंस के बीच रियल स्टार बन चुके हैं सोनू सूद 

सोनू सूद की बात करें तो लॉकडाउन के बाद से ही वह लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं। प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने से लेकर गरीब-बेसहारा लोगों को छोटी-छोटी मदद करने तक सोनू सूद आगे रहे हैं। यही वजह है कि पिछले कुछ महीनों के दौरान सोनू सूद की पॉपुलैरिटी दूसरे अभिनेताओं की तुलना में कई गुना बढ़ गई है। 

टॅग्स :सोनू सूदविद्युत जामवालबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच