लाइव न्यूज़ :

Video: सारा अली खान ने में वर्कआउट छोड़ जेठ की दुपहरी' गाने पर किया डांस, वायरल हुआ वीडियो

By स्वाति सिंह | Updated: December 14, 2020 15:53 IST

सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह जिम के अंदर वर्कआउट करने के साथ ही ट्रेनर के साथ गोविंदा और करिश्मा कपूर के गाने 'जेठ की दोपहरी में' पर डांस कर रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे सारा अली खान ने एक और वीडियो शेयर किया हैइस वीडियो में एक्ट्रेस वर्कआउट करती नजर आ रही हैं।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान सोशल मीडिया पर अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। सारा अली खान ने एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह जिम के अंदर ट्रेनर के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। लेकिन तभी वह वर्कआउट में बीच में ही छोड़कर गोविंदा के गाने पर डांस करने लगती हैं। 

इस वीडियो में वह जिम के अंदर वर्कआउट करने के साथ ही ट्रेनर के साथ गोविंदा और करिश्मा कपूर के गाने 'जेठ की दोपहरी में' पर डांस कर रही हैं।

इसके साथ सारा अली खान ने लिखा, 'सुनहरी दोपहरी।' बता दें कि हाल ही में सारा अली खान को बॉलिवुड में आए दो साल पूरे हो गए। सारा अली खान ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म 'केदारनाथ' से साल 2018 में बॉलिवुड में डेब्यू किया था। डायेक्टर अभिषेक कपूर की इस फिल्म में सारा और सुशांत की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आई थी।

बता दें कि सारा अली खान जल्द ही एक्टर वरुण धवन के साथ 'कुली नंबर वन' में मुख्य भूमिका अदा करती हुई नजर आएंगी। हाल ही में सारा ने कुली नंबर वन से जुड़ा एक पोस्ट भी शेयर किया है। इस पोस्टर में वरुण धवन का अलग-अलग कैरेक्टर देखने को मिल रहा है, वहीं सारा अली खान मराठी लड़की के लुक में नजर आ रही हैं। 

टॅग्स :सारा अली खानवरुण धवन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्की'बॉर्डर 2' के पीछे दर्दनाक कहानी, वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

बॉलीवुड चुस्कीबेटी लारा की पहचान छुपाएंगे वरुण धवन, सोशल मीडिया पर नहीं करेंगे फेस रिवील

बॉलीवुड चुस्कीVarun Dhawan Movie: फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' जून 2026 में रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीसनी संस्कारी की तुलसी कुमारी रिव्यू: परफेक्ट 'मसाला' फैमिली एंटरटेनर! त्योहार का मज़ा दोगुना!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?