लाइव न्यूज़ :

Video: एक दूजे के हुए रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम, मणिपुरी रीति-रिवाज में हुई शादी की रस्में

By आकाश चौरसिया | Updated: November 29, 2023 18:40 IST

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम मणिपुर की राजधानी इंफाल में परिणय सूत्र में बंध गए हैं। अब दोनों की शादी का वीडियो सामने आ गया है, जिसमें दोनों को ही मणिपुरी रीति-रिवाजों के तहत शादी करते देखा गया।

Open in App
ठळक मुद्देरणदीप हुड्डा और लिन लैशराम आधिकारिक तौर पर परिणय सूत्र में बंधेदोनों ने आज इंफाल, मणिपुर में एक अंतरंग समारोह में सात फेरे लिएरणदीप को पारंपरिक मणिपुरी कोकियेट में बारातियों के साथ जाते दिखे

इंफाल: रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम आधिकारिक तौर पर परिणय सूत्र में बंध गए हैं। दोनों ने आज इंफाल, मणिपुर में एक अंतरंग समारोह में सात फेरे लिए। दोनों की शादी का वाडियो सामने आया है, जिसमें रणदीप मणिपुरी दूल्हे के रूप में नजर आ रहे हैं। यह वीडियो तब का है, जब रणदीप शादी समारोह स्थल पर बारातियों के साथ पहुंचते हैं।

वीडियो में, रणदीप को पारंपरिक मणिपुरी कोकियेट (मणिपुरी लोगों के लिए एक प्रकार की पगड़ी) पहने और एक व्हाइट ड्रेस पहने हुए देखा जा सकता है जिसमें एक धोती और एक कुर्ता शामिल है। वह अपने बारातियों से घिरे हुए देखे गये, जिसमें सभी ने व्हाइट ड्रेस पहना हुआ है।

एक वीडियो में अभिनेता को लिन लैशराम के साथ अपनी शादी से पहले की रस्में निभाते हुए भी देखा जा सकता है। अपनी शादी से एक दिन पहले रणदीप और लिन ने इंफाल पूर्वी जिले के हिंगांग में एक मंदिर में भगवान के आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। पूजा-अर्चना के बाद मीडिया ने उनसे पूछा कि क्या उनकी और लिन की शादी में कोई बॉलीवुड हस्तियां शामिल होंगी। इस पर उन्होंने जवाब दिया, "यहां सिर्फ मैं हूं।"

कुछ दिन पहले रणदीप ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर 29 नवंबर को इम्फाल में अपनी शादी की घोषणा की थी। एक संयुक्त नोट में दोनों ने कहा, "महाभारत से प्रेरणा लेकर जहां अर्जुन ने मणिपुरी योद्धा राजकुमारी चित्रांगदा से शादी की थी, हम वहीं शादी कर रहे हैं।"

हमारे परिवारों और दोस्तों का आशीर्वाद। हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमारी शादी 29 नवंबर 2023 को इम्फाल, मणिपुर में होगी, जिसके बाद मुंबई में एक रिसेप्शन होगा। जैसा कि हम इस यात्रा पर निकलने के लिए तैयार हैं, हम संस्कृतियों के इस मिलन के लिए आपका आशीर्वाद और प्यार चाहते हैं, जिसके लिए हम हमेशा ऋणी और आभारी रहेंगे। प्यार और रोशनी में, लिन और रणदीप।"

टॅग्स :रणदीप हुड्डाहिन्दी सिनेमा समाचारImphalमणिपुर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!