लाइव न्यूज़ :

Video: फैन के साथ रणबीर कपूर के इस बिहेवियर को पसंद नहीं कर रहे लोग, कहा- एक्टर कोई भगवान नहीं...

By मेघना वर्मा | Updated: June 8, 2019 18:44 IST

रणबीर आलिया शनिवार को सुबह काशी विश्वनाथ के दर्शन करने को पहुंचे। सफेद शर्ट में जहां रणबीर बेहद हैंडसम लग रहे थे। वहीं आलिया भट्ट यलो कलर के सूट में बहुत क्यूट लग रही थीं।

Open in App

रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग में बिजी हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणबीर अपने एक फैन से मिलते हुए दिख रहे हैं। वहीं वीडियो में रणबीर के बिहेवियर को लोग पसंद नहीं कर रहे हैं और उनको खरी-खोटी सुना रहे हैं। 

दरअसल रणबीर कपूर के इस वीडियो में एक्टर का एक फैन उनसे मिलने आता है। पहले वो रणबीर का पैर छूता है फिर उन्हें गिफ्ट देता है। रणबीर पास में रखे सोफे पर बैठजाते हैं और गिफ्ट खोलने लगते हैं। वहीं रणबीर का फैन नीचे जमीन पर बैठ जाता है। इसी वजह से लोग उनको सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं। 

रणबीर का सोफे पर बैठना और उनके फैन का जमीन पर बैठना लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'रणबीर ने फैन को अपने साथ क्यों नहीं बैठाया' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'रणबीर भगवान है या कुछ और... उन्होंने अपने फैन को आखिर साथ में सोफे पर बैठने के लिए क्यों नहीं कहा...शर्म करो'

रणबीर कपूर बनारस में ब्रह्मास्त्र की दूसरे पार्ट के शूटिंग में बिजी हैं। बनारस में चल रही शूटिंग से समय निकालकर लव बर्ड रणबीर-आलिया भोलेनाथ के दर्शन करने काशी विश्वनाथ मंदिर में पहुंचे। दोनों की फोटोज  सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

बॉलीवुड के इस मोस्ट लवली कपल रणबीर आलिया शनिवार को सुबह काशी विश्वनाथ के दर्शन करने को पहुंचे। सफेद शर्ट में जहां रणबीर बेहद हैंडसम लग रहे थे। वहीं आलिया भट्ट यलो कलर के सूट में बहुत क्यूट लग रही थीं। दर्शन के बाद रणबीर कपूर ने जहां रूद्राक्ष की माला पहनी और माथे पर सफेद चंदन भी लगाया। फैंस के साथ फोटो भी खिंचवाई। 

ब्रह्मास्त्र के सेट से रिसेंटली आलिया और रणबीर की फोटोज भी सामने आई थी। जिसमें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अलग ही अंदाज में दिख रहे थे। आलिया भट्ट ने जहां सफेद रंग का कुर्ता पहन रखा है तो वहीं रणबीर कपूर ब्लैक हुडी में दिखाई दे रहे थे। बता दें ब्रह्मास्त्र फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी। पहले पार्ट की शूटिंग पूरी हो चुकी है। जबकि दूसरे पार्ट की शूटिंग बनारस में शुरु हुई है। 

 

टॅग्स :रणबीर कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्कीThe Bads of Bollywood Screening: आर्यन की पहली सीरीज लॉन्च, इवेंट में शामिल हुए शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियां

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सबसे महंगे सेलिब्रिटी घर की कीमत ₹250 करोड़, ये शाहरुख का 'मन्नत', अमिताभ का 'जलसा', सलमान का 'गैलेक्सी' नहीं

बॉलीवुड चुस्कीRamayana Film: रोंगटे खड़े कर देने वाली रणबीर कपूर की इस फिल्म की पहली झलक, मेकर्स ने कहा, 'रामायण हमारी संस्कृति और हमारी सच्चाई की कहानी' | WATCH

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया