लाइव न्यूज़ :

उरी के बाद विक्की कौशल का एक और धमाका, 'अश्वत्थामा' में दिखेगा दमदार अंदाज

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 11, 2021 18:38 IST

विक्की कौशल ने कहा कि फिल्म 'द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा' करियर की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म है। एक शानदार अनुभव होगा। काम करने में मजा आएगा।

Open in App
ठळक मुद्देअश्वत्थामा किसी रोबोट के हाथ पर सवार आसमान से गिरती बिजली को थामे दिख रहा है।विक्की कौशल की ही फिल्म 'उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक' के दो साल पूरे होने के मौके पर इन पोस्टर्स को रिलीज किया गया है।फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स का पूरा काम अमेरिका में किया जाएगा।

विक्की कौशल ने अपनी फिल्म 'द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा' के दो पोस्टर जारी कर दिए हैं। फर्स्ट लुक पोस्टर सोमवार को लॉन्च किया गया।

यह किसी हॉलीवुड फिल्म के पोस्टर की तरह लग रहे हैं, पहले पोस्टर में जहां शिव की बड़ी प्रतिमा के सामने हाथों में तलवार थामे अश्वत्थामा नजर आ रहा है और उसकी तलवार से बिजली टूट कर गिर रही है, वहीं दूसरे में अश्वत्थामा किसी रोबोट के हाथ पर सवार आसमान से गिरती बिजली को थामे दिख रहा है।

विक्की कौशल की ही फिल्म 'उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक' के दो साल पूरे होने के मौके पर इन पोस्टर्स को रिलीज किया गया है, फिल्म को 'उरी' वाले आदित्य धर ही निर्देशित कर रहे हैं, उन्होंने इस फिल्म की स्क्रप्टि भी लिखी है, फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स का पूरा काम अमेरिका में किया जाएगा।

कौशल योद्धा अश्वत्थामा से प्रेरित किरदार निभाएंगे, जिन्होंने महाभारत में पांडवों और कौरवों के बीच युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। फर्स्ट लुक का अनावरण रॉनी स्क्रूवाला के प्रोडक्शन हाउस आरएसवीपी द्वारा किया गया है, जो पृष्ठभूमि में कई गगनचुंबी इमारतों और विक्की कौशल की अश्वत्थामा के साथ बिजली की तलवार पकड़े हुए एक फ्यूचरिस्टिक सेटिंग को दर्शाता है।

कौशल ने लिखा, 'अभिभूत और बेहद खुश हूं। 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के 2 साल पूरे होने पर टीम आपको 'द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा' की दुनिया की झलक दिखाती है। आदित्य धर, रॉनी स्क्रूवाला, आरएसवीपी मूवीज और सोनिया कंवर की ड्रीम टीम के साथ इस सफर पर चलने के लिए उत्साहित हूं।'

फिल्म अश्वत्थामा के बारे में बात करे हुए रॉनी स्क्रूवाला ने कहा, "हर फिल्म का अपना सफर होता है, हालांकि, जब एक राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाली ब्लॉकबस्टर फिल्म उरी की टीम एक साथ आती है, तो उम्मीदों का बढ़ना जायज है, इसमें स्टोरी को बड़े पैमाने पर बताया जाएगा, पात्रों में गहराई है और विसुअल इफेक्ट की भरमार होगी।

टॅग्स :विक्की कौशलउरी : द सर्जिकल स्ट्राइकमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?