लाइव न्यूज़ :

कैटरीना से शादी की अफवाहों के बीच विक्की कौशल ने 8 लाख प्रति माह किराए पर लिया अपार्टमेंट, जानिए

By अनिल शर्मा | Updated: November 10, 2021 08:43 IST

एजेंट के मुताबिक विक्की ने इस अपार्टमेंट के लिए जुलाई में भुगतान किया था। विक्की ने सिक्योरिटी के तौर पर 1.75 करोड़ रुपए दिए हैं।  शुरुआती 36 महीनों के लिए किराया 8 लाख रुपये प्रति माह है।

Open in App
ठळक मुद्दे विक्की कौशल ने जुहू में किराए पर एक नया अपार्टमेंट लिया हैकहा जा रहा है कि शादी के बाद कैटरीना और विक्की यहीं पर शिफ्ट होनेवाले हैं

मुंबईः चर्चा है कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ दिसंबर में शादी करनेवाले हैं। ये अफवाहें सालों से उड़ रही हैं। दोनों ने कभी खुलकर इस बारे में कुछ भी सार्वजनिक नहीं किया। लेकिन फिल्मी इवेंट्स में साथ-साथ नजर आने के बाद उनके प्रशंसक उनके दोस्त होने से ज्यादा का अंदाजा लगा लेते हैं।

इस बीच खबर है कि विक्की कौशल ने जुहू में किराए पर एक नया अपार्टमेंट लिया है। कहा जा रहा है कि शादी के बाद कैटरीना और विक्की यहीं पर शिफ्ट होनेवाले हैं। गौरतलब है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी यहीं रहते हैं। ऐसे में विक्की-कैटरीना, अनुष्का-विराट के पड़ोसी होने वाले हैं। 

हालांकि अन्य अफवाहों की तरह, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। न्यूज18 से बात करते हुए एक रियल एस्टेट एजेंट ने बताया है कि विक्की ने जुलाई में जुहू अपार्टमेंट को किराए पर लिया है। और पैसे भी जमा कर दिए हैं।  रियल एस्टेट एजेंट वरुण सिंह के मुताबिक, विक्की ने 5 साल के लिए जुहू के राजमहल में एक अति-शानदार इमारत किराए पर लिया है। विक्की इस अपार्टमेंट में 8वीं मंजिल पर रहेंगे।

एजेंट के मुताबिक विक्की ने इस अपार्टमेंट के लिए जुलाई में भुगतान किया था। विक्की ने सिक्योरिटी के तौर पर 1.75 करोड़ रुपए दिए हैं।  शुरुआती 36 महीनों के लिए किराया 8 लाख रुपये प्रति माह है। अगले 12 महीनों के लिए, यह 8.40 लाख रुपये प्रति माह होगा। और बाकी 12 महीने विक्की कौशल 8.82 लाख रुपये प्रतिमाह किराया देंगे।

बात कैटरीना की करें तो फिलहाल वह रोहित शेट्टी निर्देशित और अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म सूर्यवंशी में नजर आ रही हैं।  फिल्म 5 नवंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। दूसरी ओर, विक्की को आखिरी बार सरदार उधम सिंह में देखे गए थे। फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया और विक्की के अभिनय की खूब तारीफें की गईं। 

टॅग्स :विक्की कौशलकैटरीना कैफहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!