लाइव न्यूज़ :

विकी कौशल और कैटरीना कैफ की शादी में खाने का होगा अद्भुत मेंन्यू, जानें कौन सी डिशेज हैं शामिल

By वैशाली कुमारी | Updated: December 7, 2021 20:07 IST

अभिनेता विकी कौशल और अभिनेत्री कैटरीना कैफ जल्दी राजस्थान के सवाई माधोपुर में सात फेरे लेंगे। ये कपल अपने परिवार के साथ मुंबई से चार्टर्ड फ्लाइट के जरिए जयपुर पहुंचे और उसके बाद बाय रोड सिक्स सेंसेज फोर्ट बरवाड़ा सवाई माधोपुर के लिए रवाना हुए। 

Open in App
ठळक मुद्देरविवार को 100 से भी ज्यादा हलवाई सिक्स सेंसेज रिजॉर्ट पहुंच चुके हैंशादी में ऐसी अनोखी डिशेज पेश की जाएंगी जिसकी वजह से हो सकता है आपके मुंह में पानी आ जाए

बॉलीवुड के अभिनेता विकी कौशल और अभिनेत्री कैटरीना कैफ जल्दी राजस्थान के सवाई माधोपुर में सात फेरे लेंगे। ये कपल अपने परिवार के साथ मुंबई से चार्टर्ड फ्लाइट के जरिए जयपुर पहुंचे और उसके बाद बाय रोड सिक्स सेंसेज फोर्ट बरवाड़ा सवाई माधोपुर के लिए रवाना हुए। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कैटरीना कैफ शादी से पहले स्ट्रिक्ट नो कार्ब डाइट पर चल रही है लेकिन शादी में परोसी जाने वाली स्वादिष्ट डिश का वह जमकर लुत्फ उठाएंगी। इस कपल की शादी को लेकर कई सारी खबरें सामने आई हैं। उनमें से एक यह भी है कि शादी में ऐसी अनोखी डिशेज पेश की जाएंगी जिसकी वजह से हो सकता है आपके मुंह में पानी आ जाए। 

रविवार को 100 से भी ज्यादा हलवाई सिक्स सेंसेज रिजॉर्ट पहुंच चुके हैं। यह सभी हलवाई धर्मशाला में रुके रहेंगे। ये सिर्फ उनके लिए बुक किया गया है। नाश्ते से डिनर तक का स्पेशल मेंन्यू तैयार किया गया है ताकि मेहमानों को हर तरह के डिशेस चखने का मौका मिले। रिपोर्ट के मुताबिक कर्नाटक से सब्जियां मंगाई गई है लेकिन कुछ सब्जियों को विदेश से भी मंगाया गया है जैसे थाईलैंड से मशरूम फिलिपिंस से एवोकाडो भी शामिल है। विकी एक हार्डकोर पंजाबी फैमिली से हैं और उन्हें खाने का बहुत शौक है। इसीलिए शादी में पंजाबी थाली से लेकर छोले भटूरे और बटर चिकन भी शामिल है। 

मेहमानों को पेरी पेरी, टॉर्टिला वेफर, स्पिनच कॉर्न, कॉल स्लो सैलेड, ब्रोकरी सैलेड, टोफू सैलेड जैसी इंटरनेशनल कुजिन का स्वाद चखने को मिलेगा। इसके साथ ही शादी में खाने का देसी तड़का लगेगा। मेहमानों को राजस्थान की प्रसिद्ध केर सांगरी की सब्जी, दाल बाटी और चूरमा भी परोसे जाएंगे। आपको बता दें कि विकी कौशल और कैटरीना कैफ के शादी के फंक्शन 7 से 9 दिसंबर तक होंगे।

टॅग्स :कैटरीना कैफहिन्दी सिनेमा समाचारविक्की कौशल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच