लाइव न्यूज़ :

कैटरीना कैफ ने विक्की संग शादी की साझा की तस्वीरें, बधाई देने के लिए बॉलीवुड सितारों का लगा तांता, रणवीर-दीपिका ने लिखा...

By अनिल शर्मा | Updated: December 10, 2021 08:25 IST

कैटरीना ने तस्वीर के साथ लिखा, “हमारे दिलों में हर उस चीज़ के लिए प्यार और आभार है जो हमें इस क्षण तक लेकर आई है। हमने साथ मिलकर इस नए सफर की शुरुआत की है और हम आप सब का प्यार और आशीर्वाद चाहते हैं।”

Open in App
ठळक मुद्देकैटरीना ने तस्वीर के साथ लिखा, “हमारे दिलों में हर उस चीज़ के लिए प्यार और आभार है जो हमें इस क्षण तक लेकर आई हैजान्हवी कपूर और सारा अली खान ने दिल के इमोजीस के साथ प्रतिक्रिया व्यक्त कीकैटरीना को रणवीर और दीपिका पादुकोण ने भी बधाई दी

जयपुरः बॉलीवुड अदाकारा कैटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल ने राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित एक आलीशान होटल में गुरुवार को परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी कर ली। शादी के कुछ घंटे के बाद जोड़े ने अपने खास दिन की तस्वीरें ‘इंस्टाग्राम’ पर पोस्ट कीं। इन तस्वीरों में दिख रहा है कि कैफ कौशल को माला पहना रही हैं और वे हाथ पकड़कर फेरे ले रही हैं।

कैटरीना ने तस्वीर के साथ लिखा, “हमारे दिलों में हर उस चीज़ के लिए प्यार और आभार है जो हमें इस क्षण तक लेकर आई है। हमने साथ मिलकर इस नए सफर की शुरुआत की है और हम आप सब का प्यार और आशीर्वाद चाहते हैं।” कैटरीना के तस्वीरें पोस्ट करते ही उन्हें बधाई देने के लिए बॉलीवुड सितारों का तांता लग गया। आलिया भट्ट ने दिल के इमोजीस के साथ लिखा, "ओह माय गॉड आप लोग इतने खूबसूरत लग रहे हैं।" प्रियंका चोपड़ा ने टिप्पणी की, "आपके लिए बहुत खुश! मेरे यार की शादी है (यह मेरे दोस्त की शादी है)! बधाई हो, आप दोनों! आप एक साथ परिपूर्ण हैं। ”

कैटरीना को रणवीर और दीपिका पादुकोण ने भी बधाई दी। दीपिका ने लिखा- "आप दोनों को जीवन भर प्यार, हँसी, वफादारी, सम्मान और साहचर्य की शुभकामनाएँ!" वहीं रणवीर सिंह ने हाथ जोड़ते हुए, दिल की कई इमोजी पोस्ट की। वहीं करीना कपूर शादीशुदा अभिनेताओं के क्लब में कैटरीना का स्वागत करती दिखीं। उन्होेंने लिखा, "आपने दिड्ड इत्तत, भगवान आप दोनों को आशीर्वाद दें।" इसके साथ ही ऋतिक रोशन बधाई देते हुए लिखा- बहुत अद्भुत। आप दोनों को मेरा सारा प्यार भेज रहा हूँ !! जल्द ही साथ में डांस करना होगा!

जान्हवी कपूर और सारा अली खान ने दिल के इमोजीस के साथ प्रतिक्रिया व्यक्त की, जबकि टाइगर श्रॉफ ने लिखा, "बधाई।" विक्रांत मैसी ने विक्की की पोस्ट पर टिप्पणी की, “बहुत बहुत शुभकामनाएं मेरे भाई (बहुत बधाई, मेरे भाई)। आप दोनों को खुशी और एक साथ दो साल की शुभकामनाएं! रब राखा (भगवान आपका भला करे)।” शाहिद कपूर, कियारा आडवाणी, वरुण धवन, अनन्या पांडे, कार्तिक आर्यन और अन्य ने कैटरीना की पोस्ट को 'पसंद' किया।

गौरतलब है कि शादी का कार्यक्रम निजी समारोह रहा और विवाह स्थल की सुरक्षा के लिए भारी संख्या में गार्ड तैनात थे जिससे मीडिया के लिए जानकारी जुटाना मुश्किल हुआ। आलीशान ‘सिक्स सेंसेज़ फोर्ट बरवाड़ा’ होटल से जोड़े की तीन तस्वीरें और एक छोटा वीडियो ही उनकी शादी का संकेत था। यह पुराना किला है जिसे आलीशान होटल में बदला गया है। मीडिया और प्रशंसकों को इससे सुरक्षित दूरी पर रखा गया था और इसकी रखवाली निजी सुरक्षा कर्मी कर रहे थे।

ऑनलाइन लीक हुई तस्वीरों में दिख रहा था कि दुल्हन लाल रंगे के लहंगे में हैं और दूल्हे ने आईवरी रंग की शेरवानी पहनी हुई हैं और गले में माला डाली हुई है। शादी की लीक हुई अन्य तस्वीरों में मेहमान होटल की बालकनी में तिखाई दिए थे। कैटरीना और विक्की ने करीब दो साल तक डेटिंग की है। शादी में फिल्मकार कबीर खान और उनकी पत्नी मिनी माथुर, ‘धूम 3’ और ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ के निर्देशक विजय कृष्ण आचार्य, ‘बंटी और बबली 2’ की अभिनेत्री शरवई वाघ के अलावा नेहा धूपिया और अंगद बेदी समेत अन्य शिरकत कर रहे हैं। 

टॅग्स :कैटरीना कैफविक्की कौशलदीपिका पादुकोणरणवीर सिंहजाह्नवी कपूरआलिया भट्टकरीना कपूरऋतिक रोशनहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम