लाइव न्यूज़ :

अंकिता लोखंडे से शादी से पहले ही उनके यहां घर जमाई बनकर रहते आ रहे हैं पति विक्की जैन

By अनिल शर्मा | Updated: March 22, 2022 15:39 IST

अंकिता के पति विक्की जैन से जब पूछा गया कि वह अपनी पत्नी के साथ अपनी जगह साझा करना कैसा महसूस करते हैं, तो उन्होंने मजाक में कहा कि यह सवाल अंकिता से पूछा जाना चाहिए क्योंकि वह उनके यहां ( माता-पिता के घर में)  एक घर-जमाई की तरह रह रहे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देअंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन ने बताया कि वह उनके यहां 2 साल से घर जमाई बनकर रह रहे हैंविक्की ने बताया हमारा नया घर अभी तक तैयार नहीं हो पाया है इसलिए उनके घर ही रहता हूं

मुंबईः पिछले साल दिसंबर में शादी के बंधन में बंधे विक्की जैन और अंकिता लोखंडे अभी भी अपने नए घर में जाने का इंतजार कर रहे हैं।  नवीनीकरण कार्य के कारण दोनों अपने नए घर में नहीं जा पाए हैं। अंकिता ने कहा कि जब वे अपने घर चले जाएंगे, उन्हें विश्वास है कि एक शादीशुदा जोड़े के रूप में उनकी और विक्की की जिंदगी ठीक से शुरू हो जाएगी। वहीं अंकिता के पति विकी जैन ने कहा कि वह अंकिता के यहां घर जमाई बनकर 2 साल से रह रहे हैं।

विक्की जैन से जब पूछा गया कि वह अपनी पत्नी के साथ अपनी जगह साझा करना कैसा महसूस करते हैं, तो उन्होंने मजाक में कहा कि यह सवाल अंकिता से पूछा जाना चाहिए क्योंकि वह उनके यहां ( माता-पिता के घर में)  एक घर-जमाई की तरह रह रहे हैं। ईटी टाइम्स से बात करते हुए विक्की ने कहा, “हमने एक फ्लैट खरीदा था और महामारी के कारण मरम्मत का काम, नवीनीकरण और सब कुछ समय पर पूरा नहीं हो सका। इसमें देरी हुई और अभी भी लंबित है इसलिए हम अपने नए घर में शिफ्ट नहीं हो सके।

विक्की ने आगे बताया कि मैं अभी भी अंकिता के घर 'घर जमाई' बनकर रह रहा हूं (हंसते हुए)। जब भी मैं मुंबई जाता हूं मैं अंकिता के घर पर रहता हूं। इसलिए अंकिता से यह सवाल पूछा जाना चाहिए कि वह कैसा महसूस कर रही हैं क्योंकि वह पिछले दो सालों से अपना घर, अपनी अलमारी मेरे साथ साझा कर रही है।” वहीं अंकिता ने बताया कि उन्हें विश्वास है कि मुझे लगता है कि एक जोड़े के रूप में हमारा वास्तविक जीवन एक साथ शुरू होगा जब हम दोनों अपने घर में पति-पत्नी के रूप में एक छत के नीचे एक साथ रहने लगेंगे। जब हम अपना घर बनाना शुरू करेंगे तो यह हमारी एक जोड़े के रूप में यात्रा की शुरुआत होगी। अंकिता ने कहा, मुझे पता है कि मैं एक बहुत अच्छी गृहिणी बनने जा रही हूं और मैं सब कुछ ठीक से संभाल लूंगी। मुझे अपना जीवन और बाकी सब कुछ विक्की के साथ साझा करने में कोई समस्या नहीं है।

टॅग्स :अंकिता लोखण्डेहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!