लाइव न्यूज़ :

'पठान' को लेकर गुजरात के एक मॉल में हंगामा, विहिप, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने फिल्म के फाड़े पोस्टर, की तोड़फोड़; देखें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 5, 2023 09:32 IST

'पठान’ में शाहरूख खान और दीपिका पदुकोण मुख्य भूमिका में हैं। पुलिस निरीक्षक जेके डांगर ने बताया कि वस्त्रपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पांच कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया, हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्दे शाहरुख खान की पठान को लेकर उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अहमदाबाद के एक मॉल में हंगामा किया।विहिप कार्यकर्ताओं ने ‘पठान’ के पोस्टर आदि फाड़े डाले।

अहमदाबादः शाहरुख खान की आगामी फिल्म पठान को लेकर उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को अहमदाबाद के वस्त्रपुर इलाके में स्थित एक मॉल में हंगामा किया और हिंदी फिल्म ‘पठान’ के पोस्टर आदि फाड़े।

‘पठान’ में शाहरूख खान और दीपिका पदुकोण मुख्य भूमिका में हैं। पुलिस निरीक्षक जेके डांगर ने बताया कि वस्त्रपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पांच कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया, हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। विहिप द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में कार्यकर्ताओं को नारेबाजी करते और ‘पठान’ के पोस्टर और इसके कलाकारों के बड़े कटआउट को फाड़ते हुए देखा जा सकता है। विहिप की गुजरात इकाई ने पहले कहा था कि वह राज्य में फिल्म का प्रदर्शन नहीं होने देगी। 

सामने आए वीडियो में विहिप कार्यकर्ता पठान के पोस्टर का कटआउट को फाड़ते और पैरों के नीचे कुचलते देखा जा सकता है। पठान पर विवाद तब शुरू हुआ जब मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम दास मिश्रा ने इसके एक गाने बेशरम रंग को लेकर आपत्ति जताई थी जिसमें दीपिका एक दृश्य में भगवा रंग की पोशाक में नजर आई थीं।

 मिश्रा ने गाने में दीपिका के पहनावे को "आपत्तिजनक" कहा और निर्माताओं को "उन्हें सही करने" की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो वे फिल्म की रिलीज को रोकने के बारे में विचार करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। 

शाहरुख खान पठान से बड़े पर्दे पर पांच साल बाद वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म में शाहरुख के अलावा दीपिका और जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे। फिल्म एक हाई ऑक्टेन स्पाई-एक्शन है जिसमें तीनों सितारे कुछ जोरदार एक्शन करते नजर आएंगे।

टॅग्स :शाहरुख़ खानवीएचपीबजरंग दल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेकौन हैं मोहम्मद दीपक?, आखिर क्यों सोशल मीडिया पर हो रहे वायरल?

ज़रा हटके"जिस दरोगा की औकात है मुझे मार के देखो, आग लगा देंगे थाने को": रामपुर में थाने में पहुंचकर बजरंग दल के सदस्य की धमकी, VIDEO वायरल होने के बाद मांगी माफी

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?