लाइव न्यूज़ :

कौन थे अच्युत पोद्दार?, ‘3 ईडियट्स’ में प्रोफेसर की भूमिका

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 19, 2025 13:59 IST

इंडियन ऑयल कंपनी में काम किया और सेवानिवृत्ति के बाद फ़िल्मों और टीवी की ओर रुख किया।

Open in App
ठळक मुद्देपोद्दार भारतीय सेना में कैप्टन के पद तक कार्यरत थे। सरल और विनम्र व्यक्ति के रूप में भी जाने जाते थे। अंतिम संस्कार 19 अगस्त को ठाणे में होगा। 

मुंबईः वरिष्ठ मराठी अभिनेता अच्युत पोद्दार का 18 अगस्त को निधन हो गया। 91 वर्षीय अभिनेता को मुंबई के ठाणे स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रिपोर्टों से पता चलता है कि उनकी मृत्यु उम्र संबंधी समस्याओं के कारण हुई। अच्युत का अंतिम संस्कार 19 अगस्त को ठाणे में होगा। पोद्दार ने करियर में 125 से ज़्यादा फ़िल्मों, 95 टीवी शोज़, 26 नाटकों और 45 विज्ञापनों में काम किया है। सरल और विनम्र व्यक्ति के रूप में भी जाने जाते थे। पोद्दार भारतीय सेना में कैप्टन के पद तक कार्यरत थे। इंडियन ऑयल कंपनी में काम किया और सेवानिवृत्ति के बाद फ़िल्मों और टीवी की ओर रुख किया।

‘‘भारत की खोज’’ और ‘‘वागले की दुनिया’’ जैसे टीवी शो और ‘‘3 ईडियट्स’’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ने वाले बुजुर्ग अभिनेता अच्युत पोद्दार का सोमवार को यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 90 साल के थे। अभिनेता अच्युत पोद्दार को कल शाम करीब चार बजे जुपिटर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक सूत्र ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पोद्दार ने ‘‘दबंग 2’’ और ‘‘फेरारी की सवारी’’ जैसी प्रतिष्ठित फिल्मों में सहायक लेकिन अविस्मरणीय भूमिकाएं निभाईं।

राजकुमार हिरानी की ‘‘3 ईडियट्स’’ (2019) में एक प्रोफेसर की उनकी संक्षिप्त भूमिका और उनका संवाद ‘‘कहना क्या चाहते हो’’ आमिर खान अभिनीत फिल्म के प्रशंसकों के पसंदीदा क्षणों में से एक बन गया और मीम्स के माध्यम से इसे कई बार दोहराया गया है।

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारThane Policeमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल