लाइव न्यूज़ :

Vedaa Teaser OUT: जॉन अब्राहम की 'वेदा' का टीजर आउट; शरवरी वाघ के साथ एक्शन मोड में एक्टर आए नजर

By अंजली चौहान | Updated: March 19, 2024 11:20 IST

Vedaa Teaser OUT: शरवरी वाघ और तमन्ना भाटिया संग जॉन अब्राहम वेदा में नजर आएंगे जो कि इसी साल रिलीज होगी।

Open in App

Vedaa Teaser OUT: पठान में जबरदस्त एक्शन का दम दिखा चुके जॉन अब्राहम के फैन्स उन्हें दोबारा बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं। फैन्स की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए जॉन अब्राहम अपनी मोस्ट अवेटेड एक्शन पिल्म वेदा लेकर बॉक्स ऑफिस पर उतर रहे हैं। फिल्म वेदा का आज टीजर जारी किया गया है जिसने रिलीज के बाद से धमाल मचा दिया है। एक्शन से भरपूर वेदा के टीजर में जॉन के साथ शरवरी वाघ, तमन्ना भाटिया नजर आ रही हैं।

टीजर में जॉन एक्शन करते हुए शरवरी के साथ धांसू लुक में नजर आ रहे हैं जहां शरवरी फुल ऑन लेडी किलर के रूप में जॉन के साथ एक्शन करती दिख रही हैं। 

इस बीच, जॉन अब्राहम ने अपने इंस्टाग्राम पर टीजर की पोस्ट शेयर की और लिखा, "“झगड़ना नहीं आता मुझे, सिर्फ जंग लड़नी आती है! #VedaaTeaserOutNow… 12 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।”

निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित 'वेदा' 12 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के बारे में बात करते हुए, निखिल ने एक बयान में कहा, "वेदा सिर्फ एक फिल्म से कहीं अधिक है। यह वास्तविक जीवन की घटनाओं से प्रेरित है, हमारे समाज को दर्शाती है और वास्तविकता की सीमाओं को आगे बढ़ाती है।" वेदा असीम अरोड़ा द्वारा लिखी गई है और जेड स्टूडियोज, एम्मे एंटरटेनमेंट और जेए एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है। यह एक्शन, सस्पेंस और इमोशन का अनोखा संयोजन प्रस्तुत करता है।

टॅग्स :जॉन अब्राहमआगामी फिल्ममूवी टीज़र रिलीजहिन्दी सिनेमा समाचारतमन्ना भाटिया
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम