लाइव न्यूज़ :

नताशा दलाल के साथ विवाह के बंधन में बंधे वरुण धवन, देखें शादी की तस्वीरें

By अनुराग आनंद | Updated: January 25, 2021 07:18 IST

शादी के बाद रिसॉर्ट के बाहर मीडिया के सामने अपना पहला लुक साझा करने आए वरुण और नताशा बेहद खुश नजर आए। वरुण ने इस मौके पर 'द मैन्शन हाउस' के बाहर मौजूद तमाम मीडिया वालों का मुस्कुराते हुए शुक्रिया भी अदा किया और शादी को‌ लेकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया।

Open in App
ठळक मुद्देवरुण और नताशा के मीडिया के सामने आने से पहले बाहर मौजूद तमाम पत्रकारों और फोटोग्राफरों के बीच मिठाइयां बांटी गयीं।दूल्हा और दुल्हन ने रात तकरीबन 10:30 बजे शादी के वेन्यू 'द मैन्शन हाउस' से साथ में बाहर गेट पर आकर अपना फर्स्ट लुक मीडिया के साथ साझा किया।

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन रविवार को अलीबाग के आलीशान रिजॉर्ट 'द मेन्शन हाउस' में निजी समारोह में फैशन डिजाइनर नताशा दलाल के साथ विवाह के बंधन में बंध गए।

शादी में उनके परिवार के करीबी मित्रों ने शिरकत की। धवन (33) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की तस्वीरें डालीं।

उन्होंने तस्वीरों के साथ लिखा, ''जीवन भर के प्रेम को अब एक नया नाम मिल गया।'' धवन और दलाल की शादी मई 2020 में होनी थी, लेकिन कोविड-19 महामारी के चलते इसे टाल दिया गया था। मीडिया में आई खबरों के अनुसार शादी में फिल्मकार करण जौहर, शशांक खैतान और फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा समेत करीबी मित्रों ने शिरकत की।

  

बता दें कि बचपन के दोस्त वरुण धवन और नताशा दलाल आज परंपरागत हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लेकर एक-दूजे के हो गए। परिणय सूत्र में बंधने के बाद दूल्हा और दुल्हन ने रात तकरीबन 10:30 बजे शादी के वेन्यू 'द मैन्शन हाउस' से साथ में बाहर गेट पर आकर अपना फर्स्ट लुक मीडिया के साथ साझा किया।

वरुण धवन ने शादी के इस खास मौके पर रिश्ते में अपने मामा लगने वाले और जाने-माने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ खास शेरवानी पहना हुआ था। वहीं, पेशे से खुद एक फैशन डिजाइनर नताशा दलाल ने अपना ही डिजाइन किया हुआ डिजाइनर लहंगा पहना।

शादी के बाद रिसॉर्ट के बाहर मीडिया के सामने अपना पहला लुक साझा करने आए वरुण और नताशा बेहद खुश नजर आए। वरुण ने इस मौके पर 'द मैन्शन हाउस' के बाहर मौजूद तमाम मीडिया वालों का मुस्कुराते हुए शुक्रिया भी अदा किया और शादी को‌ लेकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया। वरुण और नताशा के मीडिया के सामने आने से पहले बाहर मौजूद तमाम पत्रकारों और फोटोग्राफरों के बीच मिठाइयां बांटी गयीं।

(एजेंसी इनपुट)

 

टॅग्स :वरुण धवननताशा दलाल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: वरुण धवन ने ऐसे मनाया बर्थडे, गायों को खिलाया चारा, बेटी के साथ बिताया खास दिन

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्की'बॉर्डर 2' के पीछे दर्दनाक कहानी, वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

बॉलीवुड चुस्कीबेटी लारा की पहचान छुपाएंगे वरुण धवन, सोशल मीडिया पर नहीं करेंगे फेस रिवील

बॉलीवुड चुस्कीVarun Dhawan Movie: फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' जून 2026 में रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया