लाइव न्यूज़ :

वरुण धवन ने 5 लाख रूपए दे कर डांसर की मदद की, आइये जानते हैं क्यों?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 16, 2019 15:47 IST

वरुण धवन ने 5 लाख रूपए दे कर एक यंग डांसर कि मदद की है। इंस्टाग्राम पोस्ट से पता चला था लड़के के बारें में।

Open in App
ठळक मुद्देएक्टर वरुण धवन ने की अपने डांसर साथी कि मदद की हैं। स्ट्रीट डांस 3डी में श्रद्धा कपूर के साथ नजर आयेंगे वरुण धवन।

स्ट्रीट डांसर 3डी के एक्टर वरुण धवन ने हाल ही में एक साथी डांसर की मदद कि हैं। हिप-हॉप डांसर कार्तिक राजा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक यंग लड़के के बारें में पोस्ट किया था। कार्तिक ने बताया कि इस डांसर का नाम ईशान है और डांस करते समय इसकी गर्दन पर चोट लग गयी हैं। इस पोस्ट को देखते ही एक्टर वरुण धवन ने तुरंत कार्तिक को डायरेक्ट मैसेज किया और ईशान की मदद करने के लिए बोला है।

उत्तर प्रदेश के मोरादाबाद का ईशान डबल फ्रंट फ्लिप करने की कोशिश कर रहा था।तभी गलती से उसकी गर्दन पर चोट लग गयी जिसके चलते उसे तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया था। ईशान के इलाज में मदद करने के लिए बहुत से डांसर्स ने अपने सोशल मीडिया पर फण्ड इकठ्ठा करने के लिए पोस्ट किया था। कार्तिक राजा की पोस्ट देखने के बाद एक्टर वरुण धवन ने तुरंत मदद करने के लिए तैयार हो गए थे। 

वरुण ने कार्तिक को डायरेक्ट मैसेज करके ईशान के बारें में पूछा और मदद करने के लिए हाथ बढ़ाया था। एक प्राइवेट चैट में वरुण ने लिखा की 'बरो, यह लड़का कौन है? मैं इसकी मदद कैसे कर सकता हूं? मुझे कॉल करके बताओ।'

अपनी इस प्राइवेट चैट को कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए वरुण धवन को रियल हीरो बताया है। कार्तिक ने अपने इस फोटो पर लिखा कि 'वरुण धवन रियल हीरो हैं। थैंक यू हर चीज़ का ख्याल रखने के लिए...'

कार्तिक ने अपनी पोस्ट पर यह भी बताया कि 'कुछ दिन पहले ही यह बच्चा डबल फ्रंट फ्लिप करने की कोशिश कर रहा था। जिसके कारण इसकी गर्दन में चोट लगने की वजह से इसकी हालत गंभीर हो गई थी और पैसों की बहुत ज़रूरत थी... कम्युनिटी के सभी लोगों ने बहुत मदद की थी। फिर रियल हीरो वरुण धवन ने कार्तिक के इंस्टाग्राम पोस्ट देख कर तुरंत मदद करने की बात की और हम लोग वरुण धवन का शुक्रिया करना चाहते हैं। हम लोगों को आपके जैसे और भी हीरोज की जरुरत हैं... सब लोग वरुण धवन को पोस्ट पर टैग करें और उन्हें बहुत प्यार दें।'

हिप हॉप और अर्बन स्ट्रीट ग्रुप ने अपने सोशल मीडिया पर स्टार वरुण धवन का शुक्रिया किया था।अपनी डांस कम्युनिटी को वरुण धवन को प्यार दिखने के लिए #realherovarundhawan चालू कर दिया था। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार एक्टर ने ईशान की ट्रीटमेंट के लिए पांच लाख रूपए दिए थे । 

एक्टर वरुण धवन के साथ श्रद्धा कपूर भी फिल्म स्ट्रीट डांस 3डी में नजर आयेंगी। अगर खबरों की माने तो अंतर्राष्ट्रीय विजेता द किंग्स डांस ग्रुप भी इस फिल्म का हिस्सा बनने वाला है।

 

(रिचा गुप्ता इंटर्न- लोकमत न्यूज)

टॅग्स :वरुण धवन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: वरुण धवन ने ऐसे मनाया बर्थडे, गायों को खिलाया चारा, बेटी के साथ बिताया खास दिन

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्की'बॉर्डर 2' के पीछे दर्दनाक कहानी, वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

बॉलीवुड चुस्कीबेटी लारा की पहचान छुपाएंगे वरुण धवन, सोशल मीडिया पर नहीं करेंगे फेस रिवील

बॉलीवुड चुस्कीVarun Dhawan Movie: फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' जून 2026 में रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया