लाइव न्यूज़ :

कंफर्म! आकाश-श्लोका के रिसेपश्न में वरुण के पेरेन्ट्स के साथ पहुंची गर्लफ्रेंड नताशा, अब रिश्ता पक्का

By मेघना वर्मा | Updated: March 11, 2019 12:21 IST

अभी हाल ही में वरुण धवन ने नताशा को लेकर और उनके रिलेशनशिप को लेकर दिल छू जाने वाला बयान दिया है। वरुण ने बताया कि वो नताशा दलाल के साथ इसीलिए हैं क्योंकि नताशा कि अपनी अलग पहचान है।

Open in App

वरुण धवन और नताशा दलाल बॉलीवुड के कुछ क्यूट कपल्स में से एक हैं। बीते दिनों मीडिया में लगातार ये खबरें आ रही थीं कि वरुण जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड नताशा से शादी करने जा रहे हैं। मगर आधिकारिक रूप से इसकी कोई घोषणा नहीं की गई थी। बीते रात देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में वरुण के पेरेन्ट्स के साथ नताशा पहुंची थी। उनके इस अपीरियंस से ये कंफर्म हो गया है कि अब वरुण और नताशा का रिश्ता भी पक्का हो गया है। दोनों इसी साल शादी कर लेगें। 

डेविड धवन के साथ पहुंची नताशा

10 मार्च को मुंबई में हुए आकाश और श्लोका मेहता के वेडिंग रिसेप्शन में नताशा, वरुण धवन के पिता डेविड धवन और मां लाली धवन के साथ पहुंची थी। सिर्फ यही नहीं मीडिया के सामने तीनों ने ही काफी पोज भी दिये। नताशा इस फंक्शन में सिल्वर कलर के लंहगे और शर्ग में दिखीं। वहीं डेविड धवन काले रंग के सूट में दिखाई दिए। नताशा ने वरुण के पैरेंट्स के साथ फंक्शन में आकर इस बात को प्रूफ कर दिया है कि अब वरुण के साथ जल्द ही वो शादी के बंधन में बंध जाएंगी। 

वहीं नताशा के इस अपीरिएंस के बाद की ये फोटो वरुण ने अपने इंस्टाग्राम स्टेटस पर भी लगाई है। अभी हाल ही में वरुण धवन ने नताशा को लेकर और उनके रिलेशनशिप को लेकर दिल छू जाने वाला बयान दिया है। वरुण ने बताया कि वो नताशा दलाल के साथ इसीलिए हैं क्योंकि नताशा कि अपनी अलग पहचान है। उन्होंने कहा शादी कि नताशा और वो इस बात को लेकर काफी कंसर्न हैं मगर उन्हें लगता है कि शादी के बाद हमारे सारे काम हम साथ मिलकर करेंगे। नताशा की अपनी एक अलग पहचान हैं। 

वरुण ने कहा कि इसीलिए वो नताशा के साथ हैं क्योंकि उनकी एक अलग पहचान हैं। अपनी जिंदगी में उन्हें क्या करना हैं उन्हें क्या चाहिए ये सारा फैसला उनका है। किसी भी चीज पर नताशा अपने विचार खुद रख सकती हैं। पार्टनर होने के नाते वरुण बस उन्हें सपोर्ट करना चाहते हैं। वहीं एक्टर ने बताया कि नताशा भी वरुण को पूरा सपोर्ट करती हैं। 

टॅग्स :वरुण धवनआकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: वरुण धवन ने ऐसे मनाया बर्थडे, गायों को खिलाया चारा, बेटी के साथ बिताया खास दिन

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्की'बॉर्डर 2' के पीछे दर्दनाक कहानी, वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

बॉलीवुड चुस्कीबेटी लारा की पहचान छुपाएंगे वरुण धवन, सोशल मीडिया पर नहीं करेंगे फेस रिवील

बॉलीवुड चुस्कीVarun Dhawan Movie: फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' जून 2026 में रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल