लाइव न्यूज़ :

वरुण धवन ने स्पेशल अंदाज में सेलिब्रेट किया गर्लफ्रेंड नताशा का बर्थडे, इंस्टाग्राम पर शेयर किया ये खास वीडियो

By मेघना वर्मा | Updated: May 8, 2019 10:48 IST

वरुण ने नताशा को लेकर ये भी कहा था कि वो नताशा को इसलिए भी इतना प्यार करते हैं क्योंकि उनकी अपनी अलग पहचान है। नताशा एक स्ट्रॉग और अपने ओपिनियन की पक्की हैं। एक पार्टनर के नाते वरुण उन्हें बहुत सपोर्ट करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनताशा दलाल ने सात मई को अपना जन्मदिन मनाया। इस बर्थडे सेलिब्रेशन में नताशा के साथ वरुण धवन भी दिखाई दिए।

वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म स्ट्रीट डांसर की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं कुछ दिनों पहले उनकी फिल्म कुली नम्बर वन की रीमेक की भी कंफर्मेशन मिल गई है। ऐसे बिजी शेड्यूल के बावजूद वरुण ने गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के बर्थडे के लिए प्रॉपर टाइम निकाला और उनको स्पेशल अंदाज में बधाई दी। 

वरुण धवन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी स्टोरी शेयर की है। जिसमें नताशा दलाल केक काटती हुई दिखाई दे रही हैं। वहीं उनके आस-पास नताशा और वरुण के दोस्त भी दिख रहे हैं। केक काटने के बाद नताशा कैंडिल बुझाती भी दिख रही हैं। जिसके बाद सभी उनके लिए हैप्पी बर्थडे गा रहे हैं। 

कॉफी विद करण में किया था रिलेशनशिप का खुलासा

वरुण धवन ने करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में अपने और नताशा के रिलेशनशिप का खुलासा किया था। बदलापुर स्टार वरुण ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में कहा, 'मेरा पहला प्यार फिल्म है और ये सब जानते हैं। उसके बाद नताशा और मेरी फैमिली और दोस्त आते हैं।' 

शादी का था बज्ज

कुछ दिनों पहले वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी की खबरों की चर्चा काफी थी। मगर फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में वरुण धवन ने कहा था कि अभी उन्हें शादी की कोई जल्दी नहीं है। शादी करना तो है मगर अभी नहीं। 

वरुण ने नताशा को लेकर ये भी कहा था कि वो नताशा को इसलिए भी इतना प्यार करते हैं क्योंकि उनकी अपनी अलग पहचान है। नताशा एक स्ट्रॉग और अपने ओपिनियन की पक्की हैं। एक पार्टनर के नाते वरुण उन्हें बहुत सपोर्ट करते हैं। 

टॅग्स :वरुण धवननताशा दलाल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्की'बॉर्डर 2' के पीछे दर्दनाक कहानी, वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

बॉलीवुड चुस्कीबेटी लारा की पहचान छुपाएंगे वरुण धवन, सोशल मीडिया पर नहीं करेंगे फेस रिवील

बॉलीवुड चुस्कीVarun Dhawan Movie: फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' जून 2026 में रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीसनी संस्कारी की तुलसी कुमारी रिव्यू: परफेक्ट 'मसाला' फैमिली एंटरटेनर! त्योहार का मज़ा दोगुना!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?